Summer Skin Care: गर्मी में ग्लोइंग स्किन पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू फेस पैक, जानें बनाने का तरीका
Summer Skin Care: गर्मी का मौसम आ चुका है। लोग चिलचिलाती धूप से बचने के लिए लोग अपने स्कीन को ढक कर रख रहे हैं। गर्मी का मौसम वह समय होता है जब त्वचा की समस्याएं जैसे सनबर्न, हीट रैशेस और एक्ने की समस्या सामने आने लगती हैं। इस समय त्वचा को काफी ज्यादा देखभाल की आवश्यकता पड़ती है। जिसमें मुख्य रूप से धूप से सुरक्षा और खुद को हाइड्रेट रखना जरूरी है। यहां हम आपको गर्मियों में त्वचा की देखभाल के लिए कुछ घरेलू फेस पैक बताने जा रहे हैं। जिससे गर्मी में आपकी त्वचा मुलायम और चमकदार बनी रहे।
शहद, दही और गुलाब जल का फेस पैक
शहद, दही और गुलाब जल को बराबर मात्रा में मिलाएं (लगभग 1 बड़ा चम्मच), चेहरे पर समान रूप से लगाएं। इसे 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें। पानी से धो लें।
ओट्स और बादाम फेस पैक
10 बादाम पानी में भिगोकर रात भर के लिए रख दें, अगली सुबह इन्हें पीसकर पेस्ट बना लें। 1 बड़ा चम्मच ओट्स, 1 छोटा चम्मच शहद और आवश्यकतानुसार दही मिलाएं। पेस्ट बानने के लिए अच्छी तरह मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और करीब 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें। पानी से धो लें।
पपीता और केले का फेस पैक
कुछ पपीते और केले को मैश करके मिला लें। अब इसमें थोड़ा शहद मिलाएं। पेस्ट बानने के लिए सब कुछ अच्छी तरह मिलाएं, इसे अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने तक लगा रहने दें। पानी से धो लें।
मुल्तानी मिट्टी फेस पैक
मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल मिलाएं। इसे अपने चेहरे पर सूखने तक लगाएं और फिर पानी से धो लें।
तरबूज फेस मास्क
लगभग 2 बड़े चम्मच खीरे और तरबूज का रस लें और उसमें लगभग 1 चम्मच दूध पाउडर और दही मिलाएं। इसे एक स्मूथ पेस्ट में ब्लेंड करें। लगभग 15 मिनट के लिए चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इसे ठंडे पानी से धो लें।
(नोट-ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरुर लें)
ये भी पढ़ें- Tomato Chutney Recipe: बिहारी स्टाइल में बनाना चाहते हैं टमाटर की चटनी, तो जानें ये आसान रेसिपी
