लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में कम तो नहीं हो रहा है प्यार, पार्टनर के इन संकेतों से करें पहचान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पार्टनर के साथ हमारा रिश्ता ऐसा होता जिसे बहुत ही ध्यान से निभाना पड़ता है। कभी-कभी किसी छोटी बात पर ही रिश्ता खराब हो जाता है। वहीं लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में ये रिश्ता और ध्यान से निभाना पड़ता है। कई बार कपल के बीच की दूरी उनके रिश्ते में प्यार को बढ़ा देती है। वहीं कई बार लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप कपल के बीच के प्यार को खत्म कर देती है। ऐसे में रिश्ते में अकेलापन महसूस होने लगता है। एक दूसरे से मिलने का समय न मिल पाने या दूसरे कपल्स की तरह वक्त न बिता पाने की वजह से उनमें दूरी आ सकती है। जिसके बाद रिश्ता बोझ लगने लगता है। हालांकि लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में कपल के लिए यह पहचान पाना मुश्किल होता है कि कुछ सही नहीं चल रहा है। तो चलिए आज हम आपको लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में कपल के बाच आ रही दूरी को पहचानने के संकेत के बारे में बताते हैं। 

पार्टनर की कॉल रिसीव न करना
लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में कपल के बीच बातचीत का एक मात्र जरिया फोन कॉल होता है। लोग अपने पार्टनर से बात करने या उसे देखने के लिए वीडियो कॉल भी करते हैं। लेकिन जब आपका साथी आपकी कॉल या वीडियो कॉल को उठाना बंद कर दे या कम कर दे, तो समझ जाएं कि वह आपसे दूरी बनाना चाहता है। पार्टनर आपको इग्नोर करने लगा है और रिश्ते में प्यार कम होने लगा है।

आपकी बातों में दिलचस्पी न लेना
बता दें पूरे दिन के बाद जब कपल एक दूसरे से बात करते हैं, तो वह काफी उत्साहित होते हैं। कपल ये जानना चाहते हैं कि उनके पार्टनर का दिन कैसा रहा, क्या क्या किया। लेकिन अगर रिश्ते में प्यार खत्म होने लगता है तो पार्टनर आपका कॉल उठाना छोड़ देते हैं। अगर वह कॉल उठाकर बात करते भी हैं तो आपकी बातों में दिलचस्पी नहीं लेते हैं। वह रोज रोज बात भी नहीं करना चाहते और न ही आपकी बातों को ध्यान से सुनते हैं।

बात-बात पर लड़ाई होना
रिलेशनशिप में सब कुछ सही नहीं चल रहा, इसका एक संकेत है कपल के बीच अक्सर मनमुटाव और झगड़ा होना। जब कपल के बीच आए दिन झगड़े होने लगते हैं और वह एक दूसरे की भावनाओं को नहीं समझते, तो उनके बीच दूरियां बढ़ने लगती हैं। 

पार्टनर का बहाने बनाना
जब पार्टनर आपसे झूठ बोलने लगे या बहाने बनाना शुरू कर दें, तो समझ जाएं कि रिश्ते में दूरी आने लगी है। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप विश्वास पर टिका होता है। इस तरह के रिश्ते में लोगों को अपने पार्टनर से बातें नहीं छुपाना चाहिए, या झूठ नहीं बोलना चाहिए। क्योंकि झूठ बोलने या बहाने बनाने से रिश्ते में भरोसा खत्म हो जाता है। वहीं जब रिश्ते में भरोसा खत्म होने लगे तो समझ जाएं कि रिश्ता टूटने की कगार पर है।  

ये भी पढे़ं- कैसे पहचानें आम खट्टा है या मीठा? अपनाएं ये ट्रिक्स, सारे कंफ्यूजन हो जाएंगे दूर

 

 

 

संबंधित समाचार