UP Nikay Chunav 2023: Deputy CM ब्रजेश पाठक से छात्र नेता बोले- विश्वविद्यालय के चुनाव फिर से हों शुरू
UP Nikay Chunav 2023 डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक कानपुर पहुंचें।
UP Nikay Chunav 2023 निकाय चुनाव के दूसरे चरण में 11 मई को कानपुर में मतदान होना है। जिसको लेकर गुरुवार को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक कानपुर पहुंचे।
कानपुर, अमृत विचार। UP Nikay Chunav 2023 निकाय चुनाव के दूसरे चरण में होने वाले मतदान के लिए भाजपा के स्टार प्रचारक उतर आये हैं। कानपुर में भी 11 मई को मतदान होना है। इसी को लेकर गुरुवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शहर पहुंचे। ब्रजेश पाठक साकेत नगर स्थित मंदाकिनी होटल में आयोजित पूर्व छात्र संघ पदाधिकारी सम्मेलन में पहुंचे और छात्र संगठनों के पूर्व पदाधिकारियों से मिले। इस दौरान उन्होंने भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की।
वहीं कार्यक्रम संयोजक वीरेंद्र दुबे ने छात्र संघ चुनाव पुनः शुरू कराने को लेकर ज्ञापन देकर मांग की। ब्रजेश पाठक इसके बाद काकादेव स्थित एक कोचिंग संस्थान में नावमतदाता सम्मेलन में भी भाग लेंगे। यहां वह पहली बार मतदान करने वाले छात्र-छात्राओं को संबोधित करेंगे। यहां के बाद वह सिविल लाइंस स्थित मर्चेंट चैम्बर हाल में आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन में भी पहुंचेंगे।
