दीक्षांत समारोह: राष्ट्रपति के संबोधन के दौरान बिजली गुल, नौ मिनट तक छाया रहा अंधेरा

Amrit Vichar Network
Published By Om Parkash chaubey
On

बारीपदा (ओडिशा)। ओडिशा के बारीपदा स्थित महाराजा श्री रामचंद्र भंजदेव विश्वविद्यालय के 12वें दीक्षांत समारोह में शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन के दौरान बिजली गुल होने से कार्यक्रम स्थल पर अंधेरा छा गया। उच्च सुरक्षा वाले कार्यक्रम में यह बाधा सुबह 11.56 बजे से दोपहर 12.05 बजे तक उत्पन्न हुई।

ये भी पढ़ें - कर्नाटक चुनाव: वरुणा निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस के सिद्धरमैया और भाजपा के सोमन्ना के बीच कड़ा मुकाबला

मुर्मू के संबोधन के शुरु होने के कुछ मिनट बाद ही यह बाधा उत्पन्न हुई, लेकिन उन्होंने अपना संबोधन जारी रखा क्योंकि इस दौरान 'माइक सिस्टम' अप्रभावित रहा। इस दौरान वातानुकूलित प्रणाली भी सामान्य रूप से काम करती रही। मुर्मू को यह कहते हुए सुना गया कि बिजली ‘लुका-छिपी खेल रही है’। इस दौरान बड़ी संख्या में दर्शक उन्हें सुनने के लिए धैर्यपूर्वक बैठे रहे। हालांकि, वहां कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था।

टाटा पावर की कंपनी नॉर्थ ओडिशा पावर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड के सीईओ भास्कर सरकार ने कहा कि हॉल (कार्यक्रम स्थल) में कोई आपूर्ति व्यवधान नहीं था और गड़बड़ी शायद बिजली के तारों में कुछ खराबी के कारण हुई थी। विश्वविद्यालय के कुलपति संतोष कुमार त्रिपाठी ने राष्ट्रपति के संबोधन के दौरान बिजली के गुल होने को लेकर खेद जताया और माफी मांगी।

ये भी पढ़ें - हाईकोर्ट ने आठ दशक लंबी लड़ाई के बाद दक्षिण मुंबई के दो फ्लैट मालिक को लौटाने को कहा

संबंधित समाचार