अमरोहा : पशु चिकित्सा केंद्र पर शराब पीने से कर्मचारी की मौत
अमरोहा, अमृत विचार। पशु चिकित्सा केंद्र में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की शराब पीने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। नगर के मोहल्ला काला शहीद निवासी गजेंद्र (40) पुत्र रामलाल ब्लाक स्थित पशु चिकित्सा केंद्र विभाग में चतुर्थ कर्मचारी के पद तैनात था। सोमवार दोपहर काला शहीद पूठ रोड स्थित एक शराब के ठेके से उसने दो पव्वे खरीदे थे। उसने शराब का सेवन कर लिया। कुछ घन्टों के बाद उसका शव एक प्लाट में पड़ा मिला।
चतुर्थ कर्मचारी का शव देखकर नगर के लोगों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी तो वह रोते बिलखते मौके पर पहुंच गये। बताया जा रहा है कि चतुर्थ कर्मचारी गजेंद्र शराब पीने का आदी था। नगर के पशु चिकित्सा केंद्र में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पर तैनात था। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक अपने पीछे दो बेटी वह एक बेटा व पत्नी बबली को रोते बिलखते छोड़ गया है। मृतक के बड़े भाई सतपाल ने बताया की गजेंद्र पशु चिकित्सालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। वह शराब पीने का आदी था। सोमवार की दोपहर भी उसने शराब पी थी। सूचना मिली कि वह शराब के ठेके के पास पड़ा है और यहां जो आकर देखा,तो वह मरा हुआ पड़ा था।
ये भी पढ़ें:- अमरोहा : गंगा में नहाते समय चार किशोर डूबे, दो को बचाया
