Mother's Day 2023: इस मदर्स डे बनाएं केले का केक, यहां जानें रेसिपी
मदर्स डे आने को है ऐसे में हर कोई इस दिन को किसी खास तरीके से सेलिब्रेट करना चाहता है। अपनी मां को स्पेशल फील कराने के लिए लोग इस दिन को कुछ खास करना पसंद करते हैं। इस दिन कोई पार्टी करता है तो कोई मां के साथ डिनर डेट पर जाता है, तो कोई मां को गिफ्ट देता है। कई लोग इस दिन अपनी मां के लिए कुछ स्पेशल डिश बनाते हैं। आप भी इस मदर्स डे पर मां के लिए घर पर ही अपने हाथों से कुछ बनाना चाहते हैं तो आप मदर्स डे पर स्पेशल केक बना सकते हैं। मां को आपका बनाया केक तो पसंद आएगा ही, सेलिब्रेशन भी बढ़ जाएगा। तो चलिए हम आपको इसे बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं।
बनाएं केले का केक
आपने केक तो बहुत खाएंगे होंगे लेकिन मदर्स डे पर कुछ खास करना चाहते हैं तो केला और चिया सीड केक बना सकते हैं। इसका स्वाद आपकी मां को जरूर पसंद आएगा। इसे बनाना भी आसान है। केला और चिया सीड केक बनाने की रेसिपी और जरूरी सामग्री के बारे में जान लीजिए।
स्पेशल केक बनाने की सामग्री
7-8 केले, 450 ग्राम अरंडी शुगर, 450 ग्राम आटा, दूध, 4-5 अंडे, तेल, बेकिंग सोडा, फ्लैक्स सीड्स, बादाम फ्लेक्स और सिया सीड्स
केक बनाने की विधि
- सबसे पहले केक बनाने के लिए पके हुए केले को छीलकर उसे मिक्सर में अच्छे से फेंट लें।
-इसके बाद मिक्सर बाउल में अंडा, दूध, चीनी और फेंटे हुए केले को डालकर मिला लें।स्टेप 3- एक कटोरी में आटा, बेकिंग सोडा और चिया बीज डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। बाद में केले वाला मिश्रण भी इसमें मिला दें।
- अब इस मिश्रण को कुछ देर रख दें, ताकि यह फूल जाए।
- अब एक बेकिंग डिश में तेल डालकर केक के मोल्ड केले का मिश्रण डालें।
- अब ऊपर से कटे हुए बादाम और अलसी के बीज से गार्निश करें।
- फिर 165 डिग्री हीट पर कम से कम 25 मिनट तक केक को बेक करें।
लो जी आपका केक बनकर तैयार है। इसे अपनी मां को खिलाकर मदर्स डे को स्पेशल बना सकते हैं।
ये भी पढे़ं- आने वाले महीनों में हो रही है शादी, पार्टनर के साथ इन रोमांटिक जगहों पर अपने हनीमून को करें एंजॉय
