प्रयागराज : दिल्ली जंतर-मंतर पर बैठे पहलवानों के समर्थन में निकाला कैंडल मार्च

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, प्रयागराज । दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों के समर्थन में बुधवार को प्रयागराज के झूंसी में जनतादल यूनाइटेड के बैनर तले कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान लोगों ने बीजेपी सांसद और कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ नारे बाजी करते हुए गिरफ्तारी की मांग की। महिलाओं और पुरुषों ने कैंडल मार्च के दौरान महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने और योगी-मोदी हाय-हाय के नारे भी लगाए। साथ ही खिलाड़ियों को समर्थन देने का एलान भी किया।

जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर एजे अहमद के नेतृत्व में निकाले गए कैंडल मार्च में सैकड़ों लोग मौजूद रहे। जिसमें महिलाएं पुरुष और युवा वर्ग के लोग शामिल थे। यह कैंडल मार्च झूंसी कॉलोनी के लाल चौक से शुरू होकर झूंसी गंगा पुल के पास जाकर रुक गया। जिसका शोषण हुआ, उसको मिलना चाहिए न्याय, कैंडल मार्च में शामिल महिलाओं और पुरुषों का कहना था कि हम जंतर-मंतर पर धरना दे रहे खिलाड़ियों के समर्थन में यह कैंडल जुलूस निकाल रहे हैं। जिसका शोषण हुआ है। उसे न्याय मिलना चाहिए।

ये भी पढ़ें - गोंडा : कुश्ती प्रतियोगिता रद्द होने से भड़के पहलवान, साक्षी, विनेश व बजरंग का फूंका पुतला

संबंधित समाचार