जापान के चिबा में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 5. 4 मापी गई तीव्रता

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

टोक्यो। जापान के चिबा प्रांत में गुरुवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5. 4 मापी गयी है। भूकंप प्रांत में स्थानीय समयानुसार सुबह 04 बजकर 16 मिनट (बुधवार को 19:16 जीएमटी) पर आया। भूकंप का केंद्र 40 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप की अधिकतम तीव्रता जापान के 7-ग्रेड स्केल पर पांच थी। एजेंसी के अनुसार सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। भूकंप से किसी के हताहत होने या नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। 

ये भी पढे़ं- Pakistan Violence : पाकिस्तान में गृहयुद्ध जैसे हालात...इमरान को 8 दिन की रिमांड पर भेजा, पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी भी गिरफ्तार

 

संबंधित समाचार