तमिलनाडु के राज्यपाल ने जहरीली शराब त्रासदी पर प्रदेश सरकार से मांगी रिपोर्ट 

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

चेन्नई। तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि ने राज्य में जहरीली शराब त्रासदी पर प्रदेश सरकार से कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है जिसमें 21 लोगों की जान चली गई थी। एक सरकारी सूत्र ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सूत्र ने बताया कि रवि ने तमिलनाडु सरकार से जहरीली शराब के जब्त नमूनों की फॉरेंसिक रिपोर्ट और मौत की वजहों के बारे में भी जानना चाहा है। 

राज्यपाल ने मंगलवार को पुलिस की ओर से दिए गए इस बयान के बाद यह कदम उठाया है, जिसमें कहा गया था कि जहरीली शराब बनाने के लिए पुडुचेरी से खरीदे गए जैविक रसायन मेथेनॉल का इस्तेमाल किया गया था और इसी की वजह से 21 लोगों की मौत हुई। इस सप्ताह के शुरु में तमिलनाडु के विल्लुपुरम और चेंगलपट्टू में जहरीली शराब के सेवन से मरने वाले 21 लोगों में से 13 विल्लुपुरम के मरक्कानम स्थित एकियारकुप्पम के निवासी थे, जो पुडुचेरी की सीमा से लगता है। आठ लोग चेंगलपट्टू के रहने वाले थे। 

बुधवार को विल्लुपुरम पुलिस ने तमिलनाडु में स्थानीय विक्रेताओं को मेथेनॉल की आपूर्ति करने के आरोप में पुडुचेरी के एलुमलाई और बरकतुल्ला को गिरफ्तार किया था, जबकि एक अन्य व्यक्ति को चेन्नई से पकड़ा गया था। उसकी पहचान इलैया नंबी के रूप में की गई है और वह चेन्नई की एक रासायनिक कंपनी का मालिक है। आरोप है कि इलैया नंबी ने एलुमलाई और बरकतुल्ला को 66,000 रुपये में 1,200 लीटर मेथेनॉल बेचा था और विजी नाम के एक व्यक्ति ने इस रसायन को दोनों जगहों पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। पुलिस ने विजी को भी गिरफ्तार कर लिया है। 

ये भी पढ़ें- हरियाणा BJP के वरिष्ठ नेता रतनलाल कटारिया का निधन, CM खट्टर ने जताया शोक

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

जालौन में फीस व्यवस्था बनेगी पारदर्शी: DM जारी किए दिशा-निर्देश, कहा- 60 दिन पहले करना होगा वेबसाइट-नोटिस बोर्ड पर सार्वजनिक 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिला इप्सेफ का प्रतिनिधिमण्डल : कर्मचारियों की समस्या पर हुई बात
IGIS पर शिकायतों की बाढ़..नहीं होगी LPG की कमी, देवरिया में डीएसओ ने दिलाया भरोसा; कहा- कालाबाजारी पर सख्ती
YEIDA ने लॉन्च की हाउसिंग स्कीम : जेवर एयरपोर्ट के पास प्लॉट पाने का सुनहरा मौका, जल्द ही शुरू की जाएगी प्रक्रिया
गोरखपुर में CM योगी : दिग्विजयनाथ कॉलेज में कंप्यूटर रिसर्च सेंटर का किया शुभारंभ, कहा- शोध और नवाचार को मिलेगा बढ़ावा