ईरान को बड़ा झटका, US-इजरायल हमले में IRGC खुफिया प्रमुख माजिद खादेमी की मौत

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

तेहरान। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) के खुफिया संगठन के प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादिमी की अमेरिका-इजरायल के हमले में मौत हो गयी है। आईआरजीसी ने सोमवार को एक बयान में इसकी पुष्टि करते हुए कहा, " आईआरजीसी के खुफिया संगठन के प्रमुख मजीद खदेमी की आज सुबह अमेरिकी-जायोनी हमले में मौत हो गयी। " 

गौरतलब है कि 28 फरवरी से अमेरिका और इजरायल ईरान के विभिन्न ठिकानों पर हमले कर रहे हैं।  संघर्ष के पहले दिन दक्षिणी ईरान में एक बालिका विद्यालय पर भी हमला हुआ था और सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की भी मौत हो गयी थी। रिपोर्ट के अनुसार, अब तक इन हमलों में 1,300 से अधिक नागरिकों की मौत हो चुकी है और 20,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं। 

ईरान इसके जवाब में इजरायली क्षेत्र और पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले कर रहा है। इस तनाव के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य के जरिए होने वाली आवाजाही लगभग ठप हो गयी है, जो खाड़ी देशों से वैश्विक बाजार तक तेल और तरलीकृत प्राकृतिक गैस की आपूर्ति का प्रमुख मार्ग है। इसके चलते कई देशों में ईंधन की कीमतों में वृद्धि देखी जा रही है। 

ये भी पढ़ें :
राज कपूर की 100 साल पुरानी जन्म हवेली पर खतरा: पेशावर में भूकंप-बारिश से हिस्सा ढहा,सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता 

संबंधित समाचार