दो हजार रूपये की नोटबंदी एक अरब भारतीयों के लिए एक अरब डॉलर का धोखा : ममता बनर्जी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दो हजार रूपयों की नोटबंदी एक अरब भारतीयों के लिए एक अरब डॉलर का धोखा है और तुगलकी विमुद्रीकरण का यह नया ड्रामा आम लोगों को फिर से मुश्किल में डाल देगा।

ये भी पढ़ें - अपराध की जांच पूरी होने से पहले आरोप-पत्र दाखिल करना अनुच्छेद 21 के खिलाफ: दिल्ली हाईकोर्ट

 बनर्जी ने अपने ट्विटर हैंडिल पर कहा , “ये नाटकीय उपाय इस सरकार के मूल रूप से जनविरोधी और पूंजीवादी प्रकृति को छिपाने के लिए हैं। एक कुलीनतंत्र और निरंकुश सरकार के ऐसे दुस्साहस को बड़े पैमाने पर लोग नहीं भूलेंगे।”

उन्होंने कहा , “ जागो मेरे प्यारे भाइयों और बहनों। नोटबंदी के कारण हमने जो पीड़ा झेली है, वह भूला नहीं जा सकता और जिन्होंने उस पीड़ा को भड़काया, उन्हें क्षमा नहीं किया जाना चाहिए।” गौरतलब है कि भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को 2000 रुपये के नोटों को चलन से वापस लेने की अधिसूचना जारी की है।

ये भी पढ़ें - मल्लिकार्जुन खरगे ने दो हजार रुपये के नोट वापस लेने को लेकर मोदी पर साधा निशाना

संबंधित समाचार