आज का इतिहास: ऑटो-लाइट स्ट्राइक टोलेडो की लड़ाई हुई समाप्त, जानें 22 मई की प्रमुख घटनाएं

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 22 मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं: 1915- प्रथम विश्व युद्ध: इटली लंदन संधि के अपने हिस्से को पूरा करने के लिए मित्र राष्ट्रों में शामिल हुए। 1919- जयपुर राजघराने की राजमाता महारानी गायत्री देवी का जन्म। 1923- राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार अन्नाराम सुदामा का जन्म। 1930- प्रसिद्ध भारतीय इतिहासकार तथा पुरातत्ववेत्ता राखालदास बंधोपाध्याय का निधन। 

1934- ऑटो-लाइट स्ट्राइक टोलेडो की लड़ाई समाप्त हो गई। 1948- यूएस कंसुल जनरल के थॉमस सी वासन की हत्या इजराइल के यरूशलेम में हुई। 1949- जर्मनी के संघीय गणराज्य के लिए मूल कानून घोषित किया गया। 1995- जावा प्रोग्रामिंग भाषा का पहला संस्करण जारी किया गया। 1998- उत्तरी आयरलैंड में एक जनमत संग्रह में गुड फ्राइडे समझौता स्वीकार किया गया। 2004- बंगलादेश में तूफान के कारण मेघना नदी में नाव डूबने से 250 लोगों की मौत। 2006- अलास्का स्ट्रेटोवोल्केनो माउंट क्लीवलैंड में विस्फोट। 2010- तेलुगू चलचित्र गीतकार वेतुरी सुंदरम्मा मूर्ति का निधन। 

2010- भारत के उच्चतम न्यायालय ने बिना शादी किए हुए महिला एवं पुरुष का एक साथ रहने को अपराध नहीं माना। 2013- स्कागिट नदी पर इंटरस्टेट-पांच पुल वाशिंगटन के मांउंट वर्नोन में गिर गया। 2014- कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, सांता बारबरा के परिसर के पास एक हत्याकांड में अपराधी समेत सात लोग मारे गए और 14 लोग घायल हुए। 2015- टेक्सास और ओकलाहोमा में एक बवंडर और अचानक आयी बाढ़ से कम से कम 46 लोगों की मौत। 2017- फिलीपीन के राष्ट्रपति रॉड्रिगो ड्यूटेरे मे मारवी में म्यूट हमले के बाद मिंडानाओ में मार्शल लॉ घोषित किया। 

ये भी पढे़ं- पीएम मोदी ने पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री, गवर्नर जनरल से की मुलाकात

 

 

संबंधित समाचार