Allahabad High Court: हाईकोर्ट ने किया चार न्यायिक अधिकारियों का स्थानांतरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गत शनिवार को 4 न्यायिक अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। यह जानकारी इलाहाबाद हाईकोर्ट के महानिबंधक राजीव भारती ने एक अधिसूचना के माध्यम से दी है। स्थानांतरित न्यायिक अधिकारियों में सर्वप्रथम संजय कुमार सिंह (प्रथम) निबंधक (न्यायिक) (नजारत) लखनऊ पीठ को निबंधक (न्यायिक) (प्रशासन) लखनऊ पीठ, लखनऊ, कमल कांत गुप्ता सिविल जज (सीनियर डिविजन) मोहनलालगंज लखनऊ को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट लखनऊ, अंकुर गर्ग मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट लखनऊ को सिविल जज (सीनियर डिविजन) लखनऊ, सुनील कुमार (षष्ठम) सिविल जज (सीनियर डिवीजन) लखनऊ को सिविल जज (सीनियर डिविजन) मोहनलालगंज लखनऊ के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: छात्राओं को मिला Smart Fone: तो खिल उठे चेहरे

संबंधित समाचार