अयोध्या : वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र पांडेय की 9 वीं पुण्यतिथि पर बदलते परिदृश्य में पत्रकारिता पर हुई चर्चा

Amrit Vichar Network
Published By Pradumn Upadhyay
On

अमृत विचार, अयोध्या । भाजपा सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद पांडेय अपनी विचारधारा के प्रति दृढ थे, लेकिन पत्रकारिता के पेशे में अपनी लेखनी पर विचारधारा को हावी नहीं होने दिया और सदैव प्रतिबद्ध पत्रकारिता की मिसाल भेंट की। वह बेबाक थे और अपनी बात मज़बूती से रखने में कभी पीछे नहीं रहे।

उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में काम करते समय राजेंद्र जी का सानिध्य और सहयोग मिला, जो लंबे समय तक चलता रहा। उनका चरित्र और जुझारूपन वर्तमान पत्रकारों के लिए पथ प्रदर्शक की भांति है। उन्होंने सत्य को हमेशा सत्य की तरह परिभाषित किया। वह बतौर मुख्य अतिथि बुधवार को स्थानीय प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद पांडे की नौवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद बदलते परिदृश्य में पत्रकारिता विषयक संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट के प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह ने कहा कि जयपुर में आयोजित पत्रकारों के अधिवेशन में परिचय के बाद से ही वह स्वर्गीय राजेंद्र पांडेय की बेबाक शैली और अपनी बातों को प्रभावी तरीके से रखने की आदत के कायल हो गए। यहीं से उनका अयोध्या के पत्रकार से संपर्क बना। मुख्य वक्ता ने विषय पर चर्चा करते हुए कहा कि नारद से लेकर महाभारत काल, प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और अब सोशल मीडिया के दौर में पत्रकारिता के आयाम बदलते रहे। हम आदि काल में भी संदेश के वाहक थे और आज भी है, परंतु पत्रकारिता तथ्यों के आधार पर होनी चाहिए। बिना तथ्यों के पत्रकारिता नहीं हो सकती।

विशिष्ट अतिथि महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि आने वाले समय में अयोध्या आध्यात्मिक नगरी के रूप में एक सांस्कृतिक केंद्र बनने जा रही है। यहां की मीडिया पूरे विश्व से संवाद स्थापित करेगी। ऐसे में मीडिया की जिम्मेदारी और भी ज्यादा बढ़ जाती है। वैचारिक रूप से भी मीडिया की भूमिका काफी बढ़ने वाली है। अध्यक्षता कर रहे प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि स्व राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय के जीवन चरित्र से वर्तमान पत्रकारों को शिक्षा ग्रहण करने की आवश्यकता है। उनके संस्मरण सदा स्मृतियों में रहेंगे। गोष्ठी का संचालन पत्रकार इंदु भूषण पांडे ने किया।

गोष्ठी को पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, कांग्रेस नेता राजेन्द्र प्रताप सिंह, कम्युनिष्ट नेता सूर्यकांत पाण्डेय, संपादक सुमन गुप्ता, प्रेस क्लब अध्यक्ष सुरेश पाठक, त्रियुग नारायन तिवारी ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर पत्रकार हरिकृष्ण अरोड़ा, रामकुमार सिंह, वीएन दास, जेपी सिंह, नाथ वक्श सिंह, जेपी तिवारी, उग्रसेन मिश्रा, प्रमोद पाण्डेय, प्रवीण तिवारी, पवन मिश्रा, ओम प्रकाश सिंह तथा प्रो विक्रमा प्रसाद पाण्डेय, भाजपा महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, सहकारी बैंक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, जिला पंचायत सदस्य इन्द्रभान सिंह, पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता, डॉ संजय तिवारी, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, अभय सिंह, गिरीश मनचंदा, कृष्ण मुरारी सिंह, रामधीरज पाण्डेय, साधूसरण गुप्ता, अधिवक्ता वीरभानु प्रताप सिंह, राकेश त्रिवेदी, रोहित पाण्डेय, मोहित पाण्डेय ने श्रद्धासुमन अर्पित किया।

ये भी पढ़ें - वाराणसी : डॉक्टर जगदीश पिल्लई का पांचवी बार गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सम्मान समारोह : सीएम योगी ने अनुदेशकों को सौंपा चेक, कहा- प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा पहुंचाना समाज और देश की जिम्मेदारी
अखिलेश यादव का आरोप- भाजपा सरकार की नीतियों ने देश की अर्थव्यवस्था को 'अनर्थ-व्यवस्था' में बदला
सीएम योगी के हाथों चेक पाकर भावुक हुए अनुदेशक, बोले- वर्षों बाद सरकार ने दिया सम्मान, अब 17 हजार मानदेय से मिलेगी राहत
'ऑपरेशन-4' : दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए योगी सरकार ने तैयार किया डेरी 'मास्टर प्लान', स्वदेशी गाय पालन पर 50 फीसदी तक सब्सिडी
अनुदेशक सम्मान समारोह : मंत्री सतीश शर्मा बोले- योगी सरकार में बेसिक शिक्षा में हुए क्रांतिकारी परिवर्तन...