वाराणसी : डॉक्टर जगदीश पिल्लई का पांचवी बार गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज

Amrit Vichar Network
Published By Pradumn Upadhyay
On

अमृत विचार, वाराणसी । गोस्वामी तुलसीदास रचित श्री राम चरित मानस के श्लोकों को गाने के रूप में गाकर वाराणसी के डॉक्टर जगदीश पिल्लई ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। दुनिया के सबसे लंबे गाने के रूप में जगदीश पिल्लई के द्वारा बनाए गए गाने को गिनीज बुक में दर्ज किया गया है। जगदीश पिल्लई ने 138 घंटे 41 मिनट 02 सेकेंड का गाना बनाकर आधिकारिक तौर पर दुनिया का सबसे लंबा गाना बनाने की ख्याति प्राप्त की है। इस उपलब्धि के मिलने को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष एवं खाद्य मंत्री दयाशंकर मिश्र "दयालु" ने जगदीश पिल्लई को बधाई दिया और इस पल को बनारस के लिए बेहद खास बताया।

दुनिया का सबसे लंबा गाना बना गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज करवाने वाले जगदीश पिल्लई ने बताया कि इस गाने को लेकर उन्होंने वर्ष 2019 में रिकॉर्डिंग शुरू किया। उन्होंने बताया कि श्री राम चरित मानस के श्लोकों को गाने के रूप में रिकॉर्डिंग करीब 50 घंटे में ही पूरा कर लिया जा रहा था, लेकिन जब इन श्लोकों के बीच में भजन-कीर्तन गाया गया तो यह 138 घंटे 41 मिनट और 2 सेकेंड में पूरा हुआ। गाने की रिकॉर्डिंग के पश्चात सभी प्रक्रिया पूरी होने पर इसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए भेजा गया और अब जाकर हम सभी की मेहनत रंग लाया और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में गाने को दुनिया का सबसे लंबा गाने के रूप में दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें - बहराइच : लखनऊ-गोरखपुर रेल मार्ग जरवल रोड में हुआ हादसा, बिहार निवासी यात्री की ट्रेन से गिरकर हुई मौत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सम्मान समारोह : सीएम योगी ने अनुदेशकों को सौंपा चेक, कहा- प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा पहुंचाना समाज और देश की जिम्मेदारी
अखिलेश यादव का आरोप- भाजपा सरकार की नीतियों ने देश की अर्थव्यवस्था को 'अनर्थ-व्यवस्था' में बदला
सीएम योगी के हाथों चेक पाकर भावुक हुए अनुदेशक, बोले- वर्षों बाद सरकार ने दिया सम्मान, अब 17 हजार मानदेय से मिलेगी राहत
'ऑपरेशन-4' : दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए योगी सरकार ने तैयार किया डेरी 'मास्टर प्लान', स्वदेशी गाय पालन पर 50 फीसदी तक सब्सिडी
अनुदेशक सम्मान समारोह : मंत्री सतीश शर्मा बोले- योगी सरकार में बेसिक शिक्षा में हुए क्रांतिकारी परिवर्तन...