Russia-Ukraine War : यूक्रेन संघर्ष संभवत: दशकों तक चलेगा, सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष Dmitry Medvedev ने कहा

Russia-Ukraine War : यूक्रेन संघर्ष संभवत: दशकों तक चलेगा, सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष Dmitry Medvedev ने कहा

मॉस्को। रूस के सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव ने कहा कि यूक्रेन का संघर्ष बहुत लंबे समय संभवत: दशकों तक चलेगा और संभावित युद्धविराम के बाद फिर से शुरू होगा। मेदवेदेव ने वियतनाम की अपनी यात्रा के दौरान संवाददाताओं से यह बात कही।

उन्होंने कहा कि यह संघर्ष बहुत लंबे समय के लिए है, शायद दशकों के लिए। यह जीवन की एक नई वास्तविकता है, नयी स्थितियां हैं। जब तक कीव में ऐसी शक्तियां मौजूद हैं, इस बात को मान लेना चाहिए कि तीन वर्ष संघर्ष विराम और दो वर्ष संघर्ष चलेगा लेकिन सब कुछ फिर से शुरू हो जाएगा। यूक्रेन में नाजी शक्ति वाली प्रवृति को समाप्त किया जाना चाहिए। 

डोनेट्स्क और लुहांस्क गणराज्य द्वारा रूस ने यूक्रेनी सैनिकों से सुरक्षा प्रदान करने का आह्वान करने के बाद, रूस ने 24 फरवरी, 2022 को यूक्रेन में एक विशेष सैन्य अभियान की शुरुआत की। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह अभियान, जो यूक्रेनी सैन्य अवसंरचना को लक्षित करता है, का उद्देश्य यूक्रेन को 'विसैन्यीकृत और अपमानित' करना है और डोनबास को पूर्ण रूप से मुक्त करना है। पश्चिमी देशों ने रूस पर कई प्रकार का प्रतिबंध लगाया हुआ है और यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति कर कर रहा है। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि यूक्रेन के लिए हथियार रखने वाला कोई भी कार्गो रूस का एक वैध लक्ष्य बन जाएगा। 

जापान ने रूस की संस्थाओं को निर्यात पर प्रतिबंध लगाया 
टोक्यो। जापान ने यूक्रेन में रूस के विशेष सैन्य अभियान के खिलाफ रूस पर लगाए गए नये प्रतिबंध पैकेज के अंतर्गत सैन्य-तकनीकी सहयोग के लिए रूसी संघीय सेवा, उन्नत अनुसंधान परियोजनाओं के लिए रूसी फाउंडेशन एवं अन्य संस्थाओं के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया है। यह जानकारी शुक्रवार को जापानी सरकार की वेबसाइट पर जारी एक बुलेटिन से प्राप्त हुई। जापान द्वारा रूस पर लगाए गए नए प्रतिबंधों की सूची में रूसी वैज्ञानिक-विनिर्माण परिसर टेक्नोलॉजिकल सेंटर, रूसी विज्ञान अकादमी प्रणाली विश्लेषण का वैज्ञानिक अनुसंधान संस्थान और रूसी कंपनी पैपिलोन- कई देशों में बायोमेट्रिक और बैलिस्टिक पहचान प्रणालियों का एक प्रमुख आपूर्तिकर्ता और साथ ही रूस में रक्षा उद्योग एवं अनुसंधान केंद्रों के लिए नियंत्रण प्रणाली, भी शामिल हैं। 

ये भी पढ़ें : सिंगापुर की निर्माण कंपनी से धोखाधड़ी मामले में भारतीय नागरिक को 30 महीने की जेल