अफगानिस्तान के उत्तरी तालुकान शहर में विस्फोट, लोगों के हताहत होने की आशंका

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

तालुकान। अफगानिस्तान के उत्तरी तखार प्रांत की राजधानी तालुकान शहर में हुए विस्फोट में लोगों के हताहत होने की आशंका जतायी गयी है। एक स्थानीय टेलीविजन चैनल टोलोन्यूज ने यह जानकारी दी। टोलोन्यूज ने अज्ञात सूत्रों का हवाला देते हुए कहा कि विस्फोट शनिवार शाम को तालुकान शहर में प्रांतीय पुलिस मुख्यालय के गेट के पास हुआ। उन्होंने कहा कि विस्फोट शहर में प्रांतीय पुलिस मुख्यालय के प्रवेश द्वार के समीप हुअा, जहां चुंबकीय बम लगाया गया था। तालिबान प्रशासन की ओर से अभी तक कोई टिप्पणी सामने नहीं आयी है और न ही किसी भी समूह या व्यक्ति ने इसकी जिम्मेदारी ली है। 

ये भी पढे़ं- घाना में नाव डूबने से पांच लोगों मौत, कई लापता

 

 

संबंधित समाचार