19 मई का इतिहास : इसी दिन बना था तापमान को मापने का सेंटीग्रेड पैमाना

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। इतिहास में 19 मई का दिन एक खास वजह से दर्ज है। विभिन्न घटनाओं का गवाह रहा यह दिन तापमान को मापने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले सेंटीग्रेड पैमाने के विकास का दिन भी है। वर्ष 1743 में 19 मई को ही ज्यां पियरे क्रिस्टीन ने सेंटीग्रेड तापमान पैमाना विकसित किया था। भारत के शुरुआती उद्योगपतियों में से एक जमशेदजी नुसरवान जी टाटा का निधन 19 मई को ही हुआ था। देश-दुनिया के इतिहास में 19 मई की तारीख पर दर्ज महत्‍वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है: 

1743 : ज्यां पियरे क्रिस्टीन ने सेंटीग्रेड तापमान पैमाना विकसित किया। 
1892 : बहुचर्चित नाटककार और कवि ऑस्कर वाइल्ड को दो साल की सजा के बाद जेल से रिहा किया गया। उन्हें समलैंगिकता के अपराध में यह सजा सुनाई गई थी। उस समय ब्रिटेन में समलैंगिकता गैरकानूनी थी। 
1904 : भारत के शुरुआती उद्योगपतियों में से एक टाटा समूह के संस्थापक जमशेद जी टाटा का निधन। 
1910 : नाथू राम गोडसे का जन्म।
1913 : नीलम संजीव रेड्डी का जन्म, जो देश के छठे राष्ट्रपति बने। 
1934 : अंग्रेज़ी भाषा के प्रसिद्ध भारतीय लेखक रस्किन बॉण्ड का जन्म। 
1936 : ब्रिटेन के अविष्कारक रॉबर्ट डेटसन वाट ने राडार बनाया और यह प्रणाली सबसे पहले ब्रिटेन के हवाई अडडे पर स्थापित की गयी। 
1950 : मिस्र ने स्वेज नहर को इजराइली जहाजों के लिए बंद करने की घोषणा की। 
1971 : भारतीय नौसेना का पहला पनडुब्बी अड्डा वीर बाहू विशाखापत्तनम में शुरू हुआ। 
1979 : हिन्दी के शीर्ष साहित्यकार हजारी प्रसाद द्विवेदी का निधन। 
2002 : चार सदियों की गुलामी के बाद पूर्वी तिमोर नयी सहस्त्राब्दी के पहले नये राष्ट्र के रूप में विश्व मानचित्र पर उभरा। 
2008 : भारत एवं चीन के बीच नाथुला से व्यापार पुनः शुरू हुआ। 
2020 : देश में कोविड-19 के संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 1,01,139 हुई, मृतक संख्या 3,163 के पार। 
2023: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 2,000 रुपये के नोट को चलन से बाहर करने की घोषणा की। 
2024: मध्य गाजा में इजराइल के हवाई हमले में 27 लोगों की मौत। 
2025: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने द्विपक्षीय साझेदारी को मजबूत करने पर नीदरलैंड के विदेश मंत्री के साथ व्यापक चर्चा की।  

संबंधित समाचार