जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने दिया इस्‍तीफा, बीमारी से हैं परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टोक्यो। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने शुक्रवार को ऐलान किया कि वह स्वास्थ्य कारणों से अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 65 वर्षीय आबे ने टोक्यो में एक संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की। आबे ने कहा कि उन्हें अपनी आंतों की बीमारी का इलाज कराने की जरूरत …

टोक्यो। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने शुक्रवार को ऐलान किया कि वह स्वास्थ्य कारणों से अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 65 वर्षीय आबे ने टोक्यो में एक संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की। आबे ने कहा कि उन्हें अपनी आंतों की बीमारी का इलाज कराने की जरूरत है। इस बीमारी के कारण 2007 में उन्हें अचानक इस्तीफा देना पड़ा था। उन्होंने कहा कि वह नए सिरे से इलाज कराएंगे, लेकिन लंबे समय तक देखभाल की आवश्यकता होगी।

प्रधानमंत्री ने अपना कार्यकाल नहीं कर पाने को लेकर जापान की जनता से माफी भी मांगी। देश के राष्ट्रीय प्रसारक एनएचके ने बताया कि इससे पहले, प्रधानमंत्री और सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के अधिकारियों ने उनके पद छोड़ने के फैसले पर चर्चा करने के लिए एक बैठक की।

आबे हाल के महीनों में व्यस्त रहे हैं, कोरोना वायरस महामारी और इस साल की शुरुआत में देश के कुछ हिस्सों में हुई प्राकृतिक आपदाओं से निपटने को लेकर उन्होंने सीधे 147 दिन काम किया है और

लेकिन टोक्यो के कियो यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में एक सप्ताह के भीतर दो बार जाने से प्रधानमंत्री के बिगड़ते स्वास्थ्य के बारे में कयास लगाए जाने लगे। आबे जब 17 अगस्त को अस्पताल गए थे तो इसे समय तक चलने वाली ‘स्वास्थ्य जांच’ के रूप में बताया गया, जो सात घंटे से ज्यादा समय तक चला था।

सोमवार को, आबे ने चार घंटे तक चेकअप परिणाम जानने के लिए अस्पताल गए और उनकी और ज्यादा जांच हुई, जो चार घंटे तक चली। उसी दिन वह लगातार 2,799 दिनों तक जापान में सबसे ज्यादा समय तक पीएम पद पर काबिज रहने वाले व्यक्ति बन गए।

संबंधित समाचार