छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री भूपेश भूपेश करेंगे राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का एक जून को शुभारंभ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का शुभारंभ 01 जून को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे। राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में कंबोडिया और इंडोनेशिया सहित 12 राज्यों की रामायण मंडलियां प्रस्तुति देंगी। इसके साथ ही इसमें छत्तीसगढ़ सहित असम, केरल, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, गोवा, झारखंड, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, ओडिसा, उत्तराखंड व पश्चिम बंगाल की मंडलियों की प्रस्तुति होगी।

ये भी पढ़ें - देश की बेटियों के खिलाफ कार्रवाई अस्वीकार्य है: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती 

इनके अलावा देश के मशहूर कलाकार महोत्सव में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल यहां रामलीला मैदान में 01 जून को महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। संस्कृति विभाग के तत्वाधान में महोत्सव की जोर शोर से तैयारियां की जा रही है। महोत्सव में रामायण के अरण्य कांड पर नृत्य नाटिका की विशेष प्रस्तुति होगी। इसके अलावा प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ होगा। 03 जून को केलो महाआरती का भी आयोजन होगा।

ये भी पढ़ें - छत्तीसगढ़: सुकमा में नक्सलियों ने लाठी-डंडों से पीटकर की युवक की हत्या

संबंधित समाचार