बस्ती : समाजवादियों ने महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 297वीं जयंती पर किया नमन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बस्ती । समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बुधवार को महारानी अहिल्याबाई होल्कर को उनके 297वीं जयंती पर याद किया गया। सपा जिलाध्यक्ष एवं सदर विधायक महेंद्रनाथ यादव ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई होल्कर एक बहादुर, निडर और महान योद्धा थीं। उन्हें हमेशा से एक बहादुर, आत्मनिष्ठ, निडर महिला के रूप में याद किया जाता रहेगा।

सपा विधायक कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’ ने कहा कि अहिल्याबाई एक दार्शनिक और कुशल राजनीतिज्ञ थीं इसी वजह से उनकी नजरों से राजनीति से जुड़ी कोई भी बात छुप नहीं सकती थी। सपा नेता अंकुर वर्मा, बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष मो. सलीम, अरविन्द सोनकर, चन्द्र प्रकाश चौधरी, राम सिंह यादव, अंकित पाण्डेय, पंकज मिश्र, संजय गौतम, गुलाम गौस, रन बहादुर, गीता भारती, मो. स्वालेह आदि ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर ने एक छोटे से गांव इंदौर को एक समृद्ध एवं विकसित शहर बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस मौके पर अखिलेश यादव, शाहिर, जिब्बू खान, हनुमान गौड़, घनश्याम यादव, अनवर जमाल, सज्जू, राजेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अयोध्या : राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक सम्पन्न, प्राण प्रतिष्ठा के लिए होगा 10 सदस्यीय समिति का गठन

संबंधित समाचार