हरिद्वार: पारदर्शी, त्रुटि रहित, नकल विहीन हो भर्ती परीक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरिद्वार, अमृत विचार। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) के अध्यक्ष जी.एस. मर्तोलिया ने आगामी 11 जून तथा 9 जुलाई को आयोग द्वारा आयोजित की जाने वालीं वन दरोगा व स्नातक स्तरीय वी.डी.ओ/वी.पी.डी.ओ. भर्ती परीक्षाओं के संबंध में कलक्ट्रेट में समीक्षा बैठक ली। 
 

आयोग के अध्यक्ष ने परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में अधिकारियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया तथा अधिकारियों ने पूर्व में आयोजित हुई विभिन्न परीक्षाओं में अपने-अपने अनुभव साझा करते हुये, उसी अनुसार पारदर्शी, त्रुटि रहित तथा नकल विहीन परीक्षा आयोजित किये जाने के सन्दर्भ में की जा रही तैयारियों के सम्बन्ध में जानकारी दी।

एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह ने परीक्षाओं को सकुशल सम्पन्न कराये जाने, विभिन्न गतिविधियों पर नजर रखने एवं कानून-व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी। आयोग अध्यक्ष मर्तोलिया ने परीक्षाओं को पारदर्शी, त्रुटि रहित व नकल विहीन परीक्षा आयोजित किये जाने के सम्बन्ध में दिशा-निर्देश दिये। इस अवसर पर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल सहित सभी अधिकारी मौजूद रहे। 

संबंधित समाचार