फर्रुखाबाद: जयंती समारोह में नहीं मिला सम्मान तो मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के सामने फफक कर रोए भाजपा जिलाध्यक्ष

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद/अमृत विचार। भाजपा नेता के अस्पताल रजत जयंती समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष को सम्मान नहीं मिला, वह जल शक्ति मंत्री के सामने फफक कर रोने लगे। मंत्री ने उनको चुप कराने के लिए कहा, तब सांसद ने कंथे पर हाथ रखकर जिलाध्यक्ष को चुप कराया। 

नाला मछरट्टा पर डॉ. हरिदत्त द्विवेदी के अस्पताल की रजत जयंती समारोह में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह रविवार शाम को शामिल हुए। इसमें मंच से प्रांशु दत्त द्विवेदी, उनके परिवार, कायमगंज विधायक डॉ. सुरभि, भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, सांसद मुकेश राजपूत सभी का नाम लिया गया, लेकिन भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता का नाम तक नहीं लिया गया। 

वहीं कवि डॉ. शिव ओम अंबर को भी नाम नहीं लिया गया। इस पर उन्होंने कटाक्ष कर दिया तो उनको मंच पर बुलाकर उनके सम्मान में तालिया बजवाई गई। कार्यक्रम समापन पर हरिदत्त द्विवेदी ने जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को श्रीराम की प्रतिमा भेंट की। कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष को सभी ने नजर अंदाज कर दिया। यह स्थिति देखकर जिलाध्यक्ष कार्यक्रम में फफक कर रोने लगे। 

जल कल मंत्री ने रोने का कारण तो नहीं पूछता, बल्कि सांसद से कहा कि इसे चुप कराओ, क्यो रो रहा है। उन्होंने एक बार भी जिलाध्यक्ष से रोने का कारण पूछना भी मुनासिब नहीं समझा। सांसद मुकेश राजपूत ने जिलाध्यक्ष  के कंधे पर हाथ रखकर ढाढस बधाया।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में चली 'तबादला एक्सप्रेस', कई थानाध्यक्षों की हुए तबादले, चार की गई थानेदारी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज