Etawah News: दोस्त के साथ घर से निकला था युवक, निर्माणाधीन मकान में लटका मिला शव, परिजनों ने हत्या के लगाए आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में फंदे पर लटका मिला युवक का शव।

इटावा में फंदे पर युवक का शव लटका मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू की।

इटावा, अमृत विचार। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत गाँव नगला जगे में युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। बलरई थाना क्षेत्र के नगला गुदी निवासी अनुज कुमार पुत्र प्रेम शंकर इटावा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नगला जगे गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक फंदे से लटका मिला शव। युवक के परिजनों ने बताया कि कल ही घर से दोस्त के साथ निकला था। आज निर्माणाधीन घर मे शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने का लगाया आरोप लगाया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी।

युवक का शव एक बंद पड़े घर मे चौखट से लटका मिला। अनुज कुमार थाना बलरई इलाके के नगला गुंदी का रहने वाला था। एक दिन पहले ही निमंत्रण में शामिल होने के लिए घर से निकला था और आज सुबह नगला जगे के एक बंद पड़े घर मे जब पास की महिला बकरी खोलने गई तो देखा कि एक युवक चौखट से लटका हुआ है। लटके हुए युवक के शव को देखकर महिला ने शोर मचा दिया गांव के कुछ लोग वहां इकट्ठा हो गए। जिसकी जानकारी सिविल लाइन थाने में दी गई मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।

एसएसपी संजय कुमार ने बताया कि जैसे ही फांसी पर लटके युवक की जानकारी पुलिस को लगी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम प्रक्रिया के साथ पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है और जांच पड़ताल के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

संबंधित समाचार