कोलंबो में पहली बार भारत-श्रीलंका रक्षा प्रदर्शनी का आयोजन, मकसद दोनों देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना

कोलंबो में पहली बार भारत-श्रीलंका रक्षा प्रदर्शनी का आयोजन, मकसद दोनों देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना

कोलंबो। भारतीय उच्चायोग ने बुधवार को यहां पहली भारत-श्रीलंका रक्षा संगोष्ठी और प्रदर्शनी का आयोजन किया। इसका मकसद रक्षा क्षेत्र में दोनों देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना और सहयोग के नए क्षेत्रों की पहचान करना है। उच्चायोग ने बुधवार को बताया कि इस कार्यक्रम में भारतीय रक्षा उद्योग, श्रीलंकाई उद्यमी, श्रीलंका सशस्त्र बल, पुलिस और विशेष कार्य बल शिरकत करेंगे। 

इस संबंध में जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, प्रदर्शनी श्रीलंका के साथ संबंधों को गहरा करने के लिए आयोजित की गई। इसका मकसद श्रीलंका के सशस्त्र बलों के लिए क्षमता निर्माण सुनिश्चित करते हुए आर्थिक पुनरुद्धार के वास्ते सहयोग के नए क्षेत्रों की पहचान करना है। 

इसके साथ ही संगोष्ठी का आयोजन रक्षा उपकरण विनिर्माण क्षेत्र में दोनों देशों की क्षमताओं को रेखांकित करने के लिए किया गया। उच्चायोग ने यह भी कहा कि श्रीलंका के सशस्त्र बल इंद्र राडार, अत्याधुनिक अपतटीय गश्ती पोत, एल 70 तोप, डोर्नियर विमान और सेना प्रशिक्षण ‘सिमुलेटर’ जैसे भारतीय रक्षा उपकरणों का ठीक तरह से संचालन कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- आंत की सर्जरी कराने के लिए अस्पताल पहुंचे Pope Francis