सुलतानपुर : जमीनी विवाद के जांच में पहुंची पुलिस पर जानलेवा हमला, मौके से तीन गिरफ्तार, और तीन आरोपित फरार

Amrit Vichar Network
Published By Pradumn Upadhyay
On

अमृत विचार, सुलतानपुर । स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में पुराने जमीनी विवाद के जांच में पहुंची पुलिस के ऊपर ही जानलेवा हमला हो गया है। एसओ ने छह लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। तीन लोग गिरफ्तार कर लिए गए हैं। मामला कूरेभार थाना क्षेत्र के इरुल गांव का है।

जहां पर बुधवार की दोपहर जमीनी विवाद में जांच करने पहुंची कूरेभार पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझा रही थी। तभी प्रथम पक्ष बात को न मानते हुए दूसरे पक्ष से गाली गलौज करने लगा। देखते ही देखते दोनों पक्षों में विवाद बढ़ता चला गया। विवाद को देखते हुए पुलिस ने जब दोनों पक्षों को रोकने का प्रयास किया तभी प्रथम पक्ष के लल्लन सिंह ने अपने परिवार के साथ मिलकर पुलिस के ऊपर हमला बोल दिया। गाली गलौज करते हुए जान से मारने तक कि धमकी दे डाली।

जांच में निकले थाना प्रभारी के साथ महिला कांस्टेबल न होने की वजह से लल्लन सिंह के घर की महिलाओं ने फायदा उठाते हुए पुलिस के साथ बदसलूकी करने लगीं। स्तिथि को गंभीर देखते हुए प्रभारी निरीक्षक ने थाने पर फ़ोन करके सब इंस्पेक्टर सीताराम यादव को महिला पुलिस के साथ और फोर्स लाने को कहा। जैसे ही और फोर्स आते देख मौके से प्रथम पक्ष के लल्लन सिंह, दिनेश सिंह व नीलू सिंह फरार हो गये। वहीं, कुसुम सिंह, शर्मिला सिंह, रेनू सिंह को तथा दूसरे पक्ष विकाश सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर थाने ले गयी।

प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव ने बताया सरकारी काम में बाधा डालने व पुलिस से बदसुलूकी करने के मामले में छह लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्जकर तीन फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। दूसरे पक्ष के विकास सिंह के खिलाफ मामूली धारा में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी है।

ये भी पढ़ें - अयोध्या : कुमारगंज पुलिस ने क्षेत्र के युवाओं को नशे से दूर रहने की दिलाई शपथ

संबंधित समाचार