अयोध्या : कुमारगंज पुलिस ने क्षेत्र के युवाओं को नशे से दूर रहने की दिलाई शपथ

Amrit Vichar Network
Published By Pradumn Upadhyay
On

अमृत विचार, अयोध्या । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत जागरूकता के लिए कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के तहत कुमारगंज पुलिस की ओर से युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव की जानकारी दी गई और नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।

मिल्कीपुर क्षेत्राधिकारी आशुतोष मिश्र ने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस की ओर से निरोधात्मक कार्रवाई की जाती है। पुलिस की ओर से अवैध मादक पदार्थों के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया जाता है। उनका कहना है कि बिना जन जागरूकता के अवैध मादक पदार्थों के निर्माण और बिक्री तथा इसके उपयोग पर लगाम लगाना पूरी तरह संभव नहीं है। जिसको लेकर एसएसपी की ओर से जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। इसी के तहत कुमारगंज थाना पुलिस ने क्षेत्र के युवाओं को जिंदगी चुने, नशा नही अभियान के तहत विभिन्न प्रकार के नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी है और सभी को नशामुक्ति के लिए नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई है।

ये भी पढ़ें - अयोध्या : रिकॉर्ड तोड़ बिजली कटौती और भीषण गर्मी से आम जनजीवन बेहाल

संबंधित समाचार