योगी सरकार का बड़ा कदम: 6 से 14 साल के हर बच्चे को स्कूल में लाने का विशेष मिशन शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: प्रदेश में बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए योगी सरकार ने ‘स्कूल चलो अभियान’ को मिशन मोड में लागू कर दिया है। सरकार का लक्ष्य है कि 6 से 14 वर्ष तक का कोई भी बच्चा स्कूल से बाहर न रहे। इसी क्रम में 1 मई से प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत झुग्गी-झोपड़ियों, श्रमिक बस्तियों और ईंट-भट्ठों में रहने वाले बच्चों को चिन्हित कर उनका विद्यालयों में नामांकन कराया जाएगा।

बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता केवल नामांकन तक सीमित नहीं है, बल्कि हर बच्चे को विद्यालय में बनाए रखते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। ड्रॉपआउट बच्चों की वापसी, बालिकाओं की शिक्षा और ट्रांजिशन दर बढ़ाना सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है। अपर मुख्य सचिव बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा ने सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि प्रत्येक पात्र बच्चे का नामांकन सुनिश्चित किया जाए।

संबंधित समाचार