Delhi Fire Tragedy: दिल्ली विवेक विहार अग्निकांड में 9 लोगों की मौत... उपराज्यपाल और सीएम रेख ने जताया गहरा दुख

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार में अग्निकांड में जान गंवाने वालों के प्रति शोक व्यक्त किया और कहा कि इस हादसे में प्रभावित हुए लोगों को तत्काल चिकित्सा सहायता और राहत प्रदान की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि रविवार तड़के विवेक विहार स्थित एक आवासीय भवन में लगी आग में एक शिशु सहित कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। 

उन्होंने बताया कि आग ने इमारत की दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल के फ्लैटों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। संधू ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "विवेक विहार फेज-I में हुए अग्निकांड से मैं बहुत दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने इस भयावह घटना में अपने प्रियजनों को खो दिया है।" उन्होंने कहा, "मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने और इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवारों को शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना करता हूं।" 

उपराज्यपाल ने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि घायलों को सभी आवश्यक चिकित्सा सहायता प्रदान की जाए, साथ ही प्रभावित लोगों को तत्काल राहत और सहायता भी दी जाए। उन्होंने कहा कि दिल्ली अग्निशमन सेवा के कर्मी और आपातकालीन दल स्थिति को संभालने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। 

मुख्यमंत्री गुप्ता ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है और इससे उन्हें गहरा सदमा लगा है। उन्होंने बताया कि घायलों का पास के अस्पताल में इलाज किया जा रहा है और उन्होंने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की। 

रेख गुप्ता ने कहा कि स्थानीय प्रशासन, दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, दिल्ली अग्निशमन सेवा, दिल्ली पुलिस और शीर्ष अधिकारी बचाव और राहत कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और भाजपा के स्थानीय पार्षद और विधायक मौके पर पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार हर परिस्थिति में प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज