लखनऊ : बुद्धेश्वर परिक्षेत्र में उद्योग व्यापार मंडल का हुआ गठन
अमृत विचार, लखनऊ । पारा के डीडीएस लॉन में बुद्धेश्वर परिक्षेत्र उद्योग व्यापार मंडल का रविवार को गठन हुआ। कार्यक्रम में मुख्यतिथि के तौर पर लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र देकर व्यापारी हितों में काम करने वा व्यापारी से कंधे से कंधा मिलाकर चलने को कहा और साथ यह भी कहा की व्यापारी व्यापार के लिए दिन रात एक करता है, व्यापारियों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत उनके व्यापार में ना आए इसके लिए लखनऊ व्यापार मंडल हमेशा साथ है।
कार्यक्रम में संरक्षक के तौर पर रसिद अली,सोनू कनौजिया,गिरिराज किशोर,प्रमोद गुप्ता, मोहन लाल पासी,महेंद्र सिंह,धर्मेंद्र सिंह यादव,राजेश शुक्ला,शिशिर यादव सहित अन्य पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र भी दिए गए,व्यापार मंडल के क्षेत्र को बढ़ाते हुए अन्य जगहों पर व्यापार मंडल के गठन को लेकर भी चर्चा हुई।
कार्यक्रम का आयोजन बुद्धेश्वर परिक्षेत्र उधोग व्यापार मंडल के अध्यक्ष रामशंकर राजपूत ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से लखनऊ व्यापार मंडल के महामंत्री उमेश शर्मा,काकोरी मोड़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह,ऋषि चौरसिया,राम कुमार वर्मा,ज्ञान सिंह सरोज,विजय कुमार,धीरपाल यादव,प्रदीप कुमार,शिवम पांडेय सहित रंजीत कनौजिया सहित तमाम पदाधिकारी वा व्यापारी उपस्थित रहे।
उमेश शर्मा ने बताया कि लखनऊ व्यापार मंडल अपने व्यापारी के लिए हमेशा दिन रात साथ है,व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी तरह से बर्दास्त नही किया जायेगा। काकोरी व्यापार मंडल,घुरघुरी तालाब व्यापार मंडल,वादर खेड़ा व्यापार मंडल सहित अन्य व्यापार मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - लखनऊ : बिजली कनेक्शन कराने का झांसा देकर हड़पे 90 हजार, पुलिस ने की धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज
