आधार ऐप से घर बैठें बदलें मोबाइल नंबर, यूआईडीएआई की नई सुविधा से बिना सेंटर गए अपडेट संभव

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचारः आधार से जुड़े मोबाइल नंबर को अपडेट अब आसान हो गया है। यूआईडीएआई की नई डिजिटल सुविधा से घर बैठे आधार में दर्ज मोबाइल नंबर अपडेट किया जा सकेगा। यूआईडीएआई का नया आधार ऐप एंड्राएड और आईओएस दोनों में डाउन लोड किया जा सकता है।

ऐप पर आधार नंबर के जरिए लॉगिन करना होगा। लॉगिन करने पर वेरीफिकेशन के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा। कुछ मामलों में फेस ऑथेंटिकेशन जैसे अतिरिक्त विकल्प भी हैं।

ऐप में लॉगिन करने के बाद होम स्क्रीन पर कई सेवाएं दिखेंगी। इसमें अपडेट मोबाइल नंबर विकल्प चुनकर नया मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। नए नंबर पर ओटीपी आएगा। ओटीपी को दर्ज कर वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद सही भरकर रिक्वेस्ट सबमिट करें। इसके लिए 75 रुपये शुल्क भी देना होगा।

सबमिशन के बाद अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (यूआरएन) मिलेगा, जिसपर स्टेटस ट्रैक कर सकेंगे। आमतौर पर यह प्रक्रिया कुछ दिनों में पूरी हो जाती है और अपडेट होने पर एसएमएस के जरिए सूचना मिलती है। जीपीओ सीपीएम राजेश कुमार ने कहा कि किसी तरह के फ्राड से बचने के लिए आधिकारिक ऐप या वेबसाइट का ही इस्तेमाल करें।

 

ये भी पढ़ें : 
महिला आरक्षण बिल पर यूपी में संग्राम: 30 अप्रैल को विधानमंडल का विशेष सत्र बुलाने का ऐलान, कैबिनेट ने दी मंजूरी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

UP Board Result 2026: कल जारी होगा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परिणाम, बोर्ड के सचिव ने दी जानकारी, ऐसे करें चेक 
भदोही में आवारा कुत्तों के अटैक का 52 हॉटस्पॉट चिंहित, बच्चों-बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट, स्कूलों में तैनात होंगे नोडल शिक्षक
उपचुनावों की तैयारियों में जुटी बसपा, मायावती ने संगठन को मजबूत कर जनाधार बढ़ाने का दिया सख्त निर्देश
आतिशी शतक के बाद अभिषेक शर्मा का ऑरेंज कैप पर जमाया कब्जा, वरुण आरोन ने बताया 'मैच विनर'
दिल्ली के स्कूलों हर 45-60 मिनट पर बजेगी 'वॉटर बेल', भीषण गर्मी और हीटवेव के चलते दिल्ली सरकार का फैसला, दिलाई जाएगी पानी पीने की याद