महाराष्ट्र में तानाशाही के लिए जगह नहीं : जयंत पाटिल

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष एवं पूर्व जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोगों को चेतावनी के लहजे में संदेश भेजे जाने की तीखी निंदा करते हुए कहा कि प्रदेश में ऐसी तानाशाही के लिए जगह नहीं है।

ये भी पढ़ें - दिल्ली अब बन गई है देश की ईवी राजधानी : अरविंद केजरीवाल

पाटिल ने कहा कि आज जलगांव में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम 'शासन अपल्या दारी' (सरकार आपके द्वार) कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोगों को चेतावनी के लहजे में संदेश भेजे जाने की जानकारी मिली है। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सरकार की ओर से जनता को ऐसी चेतावनी दिये जाने की कड़ी आलोचना की।

उन्होंने आरोप लगाया कि संदेश में कहा गया है कि राशन कार्डधारकों को बैठक में शामिल होना चाहिए , अन्यथा उनके राशन कार्ड रद्द कर दिए जायेंगे और अगले चार महीनों तक खाद्य पदार्थों की आपूर्ति नहीं की जायेगी। 

ये भी पढ़ें - महंत दीपेंद्र गिरि ने की अमरनाथ यात्रा कार्यक्रम की घोषणा 

संबंधित समाचार