राज्यपाल मिश्र को डॉ. बंसल ने की ‘अथाई के स्वर’ पुस्तक की प्रथम प्रति भेंट
जयपुर। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र को आज राजभवन में डॉ. अखिल बंसल ने पुस्तक ‘अथाई के स्वर’ की प्रथम प्रति भेंट की।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार मिलाप चंद डांडिया और सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के सेवानिवृत्त अतिरिक्त निदेशक गोपाल शर्मा प्रभाकर भी उपस्थित रहे। पुस्तक के संपादक डॉ. अखिल बंसल ने बताया कि इस पुस्तक में देश के विभिन्न प्रान्तों के साहित्यकारों की प्रतिनिधि रचनाओं का संकलन किया गया है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में रात्रि गश्त के दौरान 1500 लोगों को हिरासत में लिया गया, 270 वाहन जब्त
