महराजगंज में 1.8 करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ बरामद, दो लोग गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महराजगंज। महाराजगंज जिले के नौतनवा क्षेत्र में 1.8 करोड़ रुपये मूल्य की 108 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है और मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। नौतनवा के पुलिस उपाधीक्षक अनुज कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम महराजगंज निवासी पच्चू (48) और दुर्गेश साहनी (45) दोनों नौतनवा इंटर कॉलेज के पास घूम रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें नियमित जांच के लिए रोका। 

इस दौरान उनके पास से हेरोइन बरामद हुई। सिंह ने कहा कि पुलिस फिलहाल आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस को संदेह है कि दोनों प्रतिबंधित पदार्थ की तस्करी से जुड़े हैं। सिंह ने कहा कि गिरोह का एक अन्य सदस्य भागने में सफल रहा और उसे पकड़ने के लिए तलाश की जा रही है। 

ये भी पढे़ं- लखनऊ : दो बाइकों की टक्कर में सहायक समीक्षा अधिकारी की मौत

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन