Kanpur News : अश्लील वीडियो बनाकर किया दुष्कर्म, अब फंस गए सफेट कोट वाले डॉक्टर साहब, हैरान कर देगा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में इलाज के नाम पर डॉक्टर ने किया दुष्कर्म।

कानपुर में इलाज के नाम पर डॉक्टर ने दुष्कर्म किया। ब्रेस्ट में गांठ होने पर इलाज के दौरान अश्लील वीडियो बनाया। वर्ष 2021 में डॉक्टर का गैरजनपद ट्रांसफर हैलट से हो गया था।

कानपुर, अमृत विचार। स्वरूप नगर थानाक्षेत्र के हैलट में एक डॉक्टर द्वारा इलाज के दौरान पीड़िता का अश्लील वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर बलात्कार करने और शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है। जिस पर पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 

कल्याणपुर के आवास विकास कालोनी निवासिनी पीड़िता ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वर्ष 2018 में उसके दाहिने ब्रेस्ट में गांठ की समस्या थी। जिसका इलाज कराने के लिए वह हैलट अस्पताल पहुंची। यहं उसे इलाज के लिए डॉ प्रेम सिंह के पास भेजा गया। डॉ. प्रेम सिंह द्वारा उनका इलाज शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि विभिन्न तिथियों पर जांच व परामर्श के नाम पर डॉक्टर द्वारा बुलाया जाता था। गंभीर आरोप लगाया कि उसके ब्रेस्ट को डॉक्टर द्वारा जांच के नाम पर मोबाइल की टार्च से देखने से ही सही बात पता चलेगी कि बात कहकर कपड़ा हटा दिया।

आरोप लगाया कि डॉ. प्रेम सिंह ने जांच के नाम पर मोबाइल से उसका वीडियो बनाया लिया। डॉक्टर के द्वारा बताने पर उसने विरोध किया तो डॉक्टर ने वीडियो को सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी। आरोप लगाया कि इससे वह डर गई। जिसका सीधा फायदा डॉक्टर ने उठाया और उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। 

आरोप है, कि उसने कई बार इसका विरोध किया और कार्रवाई की बात कही तो डॉक्टर जाने से मारने की धमकी देने लगा। उसने बताया कि इस कारण वह मानसिक रूप से परेशान होने लगी। इससे उसका इलाज शुरू हो गया। वर्ष 2021 में उक्त डॉक्टर का स्थानान्तरण गैर जनपद में हो गया। गंभीर आरोप लगाया कि इसके बाद भी वह वीडियो की धमकी देकर उसके साथ शहर आकर बलात्कार करता रहा।

इस संबंध में स्वरूप नगर इंस्पेक्टर राजेश शर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी डॉ. प्रेम सिंह निवासी अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज