गरमपानी: बाढ़ सुरक्षा कार्यों में तेजी लाने तथा विशालकाय बोल्डरों के निस्तारण की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गरमपानी, अमृत विचार। मानसून के नजदीक आने के बावजूद शिप्रा नदी में किए जा रहे बाढ़ सुरक्षा कार्यो के कछुवा गति से होने तथा खतरे का सबब बन चुके विशालकाय बोल्डरों को न तोड़ें जाने पर स्थानीय लोगों ने गहरी नाराजगी जताई है। व्यापारी नेता मदन सिंह मेहरा ने कार्यों में तेजी लाने के साथ ही चिह्नित बोल्डरो का निस्तारण किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है ताकि समय रहते खतरा टाला जा सके।

गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र के ठिक पीछे उत्तरवाहिनी शिप्रा नदी क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा कार्यो के कछुवा गति से होने पर लोगों ने नाराजगी जताई है। नदी क्षेत्र में सुरक्षाकार्यो को सरकार ने लगभग छह करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। खतरा टालने को दीवार निर्माण के साथ ही ब्लाक निर्माण भी किया जाना है।

नदी का प्रवाह तेज होने पर रुख आबादी क्षेत्र की ओर न हो इसके लिए नदी के बीचोबीच स्थित विशालकाय बोल्डरों को तोड़ निस्तारण भी किया जाना है ताकी बाजार क्षेत्र पर मंडरा रहे बाढ़ के खतरे को टाला जा सका। व्यापारी नेता मदन सिंह मेहरा ने कछुवा गति से किए जा रहे कार्यों पर नाराजगी जताई है।

आरोप लगाया है की बरसात नजदीक होने के बावजूद सुरक्षा कार्य बेहद धीमी गति से किए जा रहे हैं वहीं तहसील मुख्यालय के ठिक पीछे लगातार खतरा बन चुके विशालकाय बोल्डर तक को नहीं तोडा़ जा रहा जिससे पूरे बाजार पर खतरा बढ़ने की आंशका है। विभागीय कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए हैं। चेताया है कि यदि जनहित से खिलवाड़ किया गया तो फिर स्थानीय लोगों को साथ लेकर आंदोलन की रुपरेखा तैयार की जाएगी।

संबंधित समाचार