Bakrid 2023 : Mahoba में हर्षोउल्लास से मनाया बकरीद का त्योहार, पाकीजगी के साथ अदा की नमाज

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

महोबा में हर्षोउल्लास से मनाया बकरीद का त्योहार।

महोबा में हर्षोउल्लास से बकरीद का त्योहार मनाया। पाकीजगी के साथ नमाज अदा की। नये नये कपडों के साथ लोग नमाज पढने के लिए मस्जिदों में पहुंचे।

महोबा, अमृत विचार। जिले में ईदुलअजहा का त्योहार हर्षोत्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। मुस्लिम भाईयो ने नये नये कपडे पहनकर ईदगाह समेत विभिन्न मस्जिदों में जाकर पाकीजगी के साथ बकरीद की नमाज अदा की। नमाज के बाद मुल्क में अमन चैन, अपासी भाई चारा और मुल्क की तरक्की के लिये दुआयें मांगी गई।
 
नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे के गले मिलकर बकरीद की मुबारक बाद दी। ईदुल्अहा की नमाज के दौरान सभी मस्जिदों में पुलिस फोर्स और अधिकारी की मौजूदगी रही। बारिश के बीच लोगो ने भीगते हुये नमाज अदा की। नमाज के बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ जो शाम तक चलता रहा।
 
शहर की शाही मस्जिद में ईदुलअजहा की नमाम सुबह 7 बजे हाफिज हनीफ साहब ने पढाई। 7.30 बजे ईदगाह में काजी ए शहर सैयद आफाक हुसैन ने 7.30 बजे ही मकनियापुरा की जमा मस्जिद में हाफिज हसन साहब ने, 7.45 बजे शहर की जमा मस्जिद में हाफिज अब्दुल खालिक ने और 8 बजे नूरानी मस्जिद में कारी सलीम साहब ने ईदुलअजहा की नमाज अदा कराई। इसके अलावा शहर के मुहल्ला भटीपुरा, समदनगर सहित विभिन्न मस्जिदों में ईदुलअजहा की नमाज निर्धारित समय के मुताबिक अदा की गई। जहां पर बारिश के बीच लोगों ने पहुंचकर नमाज अदा की। नमाज के बाद सभी ने गले मिलकर एक दूसरे को बकरीद की मुबारकबाद दी। 
 
शहर के ईदगाह में जिलाधिकारी मनोज कुमार, पुलिस अधीक्षक अर्पणा गुप्ता, सीओ सदर रामप्रवेश राय और उपजिलाधिकारी सदर अरुण दीक्षित ने ईदगाह पहुंचकर जायजा लिया और धर्म गुरुओं से बातचीत की। इसके बाद डीएम सहित तमाम अधिकारियों ने शहर काजी सहित तमाम लोगों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इसके अलावा अन्य  अधिकारियों ने पुलिस फोर्स के साथ शहर की शाही मस्जिद, नूरानी मस्जिद, जामा मस्जिद सहित विभिन्न मस्जिदों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया।
 
उधर पनवाडी कस्बे में ईदुलअजहा की नमाज पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के बीच शान्तिपूर्ण तरीके से पढी गई। नमाज के बाद वतन की सलामती की दुआ मांगी गई। हमीदिया मस्जिद, काजीपुरा मस्जिद, देवगनपुरा सहित विभिन्न मस्जिदों में बकरीद की नमाज निर्धारित समय के मुताबिक अदा की गई। बारिश के चलते कस्बे के ईदगाह में बकरीद की नमाज नही हो सकी। नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी। 
 
बारिश के चलते मस्जिदें भर जाने से दो बार हुई नमाज
 
गुरुवार को ईदुलअजहा की नमाज के दौरान रिमझिम बारिश होने के कारण ईदगाह पहुंचे लोगों ने पानी में भींगकर नमाज अदा की। बारिश के चलते ईदगाह कम लोगों के पहुंचने के कारण शहर की मस्जिदों में नमाजी समा नही सके। जिसके चलते शाही मस्जिद, जामा मस्जिद, मकनियापुरा की जामा मस्जिद और समदनगर की मस्जिद सहित तमाम मस्जिदों मे ंदो दो बार बकरीद की नमाज अदा कराई गई। मस्जिदों के बाहर मैदान में बारिश के चलते इस दफा नमाज न हो पाने के कारण दोबारा नमाज छूटे हुये लोगों को पढाई गई। 
 
त्योहार के मद्देनजर मस्जिदों के आसपास रहा पुलिस फोर्स तैनात
 
त्योहार के मद्देनजर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गये। जिसके मद्देनजर सभी मस्जिदों में बारिश के बीच भी पुलिस कर्मचारी पहुंच गये और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करते नजर आये। इतना ही नही ईदगाह परिसर में पहुंचे डीएम एसपी को भी बारिश के बीच पानी से बचने की कोई व्यवस्था न होने के कारण खडे होकर छाते के सहारे ईदगाह परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। 
 
ईदुलअजहा की नमाज के बाद कराई गई कुर्बानी
 
ईदुलअजहा की नमाज के बाद लोगों ने अपने अपने घरों व अन्य स्थानों में कुर्बानियां कराई। नमाज के बाद से कुर्बानी का शुरु हुआ सिलसिला शाम तक चलता रहा। हाफिज मौलानाओं और आलिम कारी ने पढकर कुर्बानी कराई। कुर्बानी के बाद लोगों ने एक दूसरे के घरों में कुर्बानी का गोस्त वितरित किया। कुर्बानी के गोस्त के वितरण के दौरान यह विशेष ख्याल रखा गया कि इसे गरीबों को ही दिया जाये। वहीं कुछ लोगाें ने वितरण करने के बाद अपने अपने फ्रिज में भी रख लिया।

 

संबंधित समाचार