छत्तीसगढ़: जवानों ने किया नक्सलियों के कैम्प को ध्वस्त 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के ईसुलनार के जंगल में आज सुरक्षाबलाें की नक्सली से मुठभेड़ हो गयी, जिसमें जवानों ने नक्सलियों के कैम्प को ध्वस्त कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार ईसुलनार के जंगल में माओवादियों की कंपनी नम्बर 2 के कमाण्डर वेल्ला मोड़ियाम, डिवीजन मिलिट्री इंचार्ज राहुल तेलम, गंगालूर एसी सचिव दिनेश मोड़ियम, डीव्हीसीएम भास्कर, एसीएम वर्गीश समेत 40-50 सशस्त्र माओवादियों की उपस्थिति की सूचना मिली।

ये भी पढ़ें - समान नागरिक संहिता है आदिवासियों के अस्तित्व के लिए खतरा: छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज 

इसके बाद डीआरजी, एसटीएफ एवं कोबरा 210 की संयुक्त टीम निकली थी। कुछ देर चली मुठभेड़ के बाद नक्सली निकले। मौके से टिफिन बम, कार्डेक्स वायर, फ्यूज वायर, डेटोनेटर, जिलेटिन आदि बरामद किया गया है।

ये भी पढ़ें - छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने किया चार वाहनों को आग के हवाले