रामपुर: नदी में नहाने गए तीन किशोरों की डूबकर मौत, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। नदी में नहाने गए तीन किशोरों की डूबने से मौत हो गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बच्चों को तलाश किया। कुछ दूरी पर तीनों बच्चों के शव मिले। जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों ने तीनों के घर जाकर परिजनों का हालचाल जाना। मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना शहजादनगर थाना क्षेत्र के गांव निपानिया का मजरा की है। मंगलवार शाम चार बजे गांव निपानिया का मजरा निवासी विवेक कुमार (13) पुत्र महेश पाल, रोहन (12) पुत्र राजपाल और यश (13) पुत्र मुन्नालाल निवासी गांव ऐचोरा थाना पटवाई पास में एक नदी में नहाने गए थे। नहाते समय तीनों डूबना शुरू हो गए। चीखने चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े।

उसके बाद बच्चों को तलाश किया तो उनके शव कुछ दूरी पर मिले। जानकारी मिलने के बाद परिजन भी आ गए। शवों को देखकर रोना पीटना शुरू कर दिया। जानकारी मिलते ही शहजादनगर इंस्पेक्टर राजेश बैंसला, मिलक तहसील और एसडीएम मृतकों के घर पर पहुंच गए। जहां परिजनों से जानकारी हासिल की।

यश पुत्र मुन्नालाल अपने फूफा सुरेश कुमार के घर आया हुआ था। यश के परिजन अपने पुत्र के शव को लेकर अपने ग्राम ऐचोरा तहसील मिलक के लिए रवाना हो गए। मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव निपानिया का मजरा में तीन किशोर नदी में नहाने गए थे। नदी में डूबकर तीनों की मौत हो गई। तीनों के शवों को बाहर निकाल लिया गया। - राजेश बैंसला, थाना इंचार्ज, शहजादनगर।

यह भी पढ़ें- रामपुर : धान रोपाई करने गए तीन किशोरों समेत छह की हालत बिगड़ी

संबंधित समाचार