पीलीभीत: बरेली रेलखंड पर मिला युवती का क्षतविक्षत शव, धड़ से सिर गायब...जानिए पूरा मामला
पीलीभीत, अमृत विचार। बरेली रेलखंड पर जहानाबाद क्षेत्र में बुधवार को जनशताब्दी एक्सप्रेस से एक युवती के कटने की पुलिस को सूचना मिली। पुलिस ने ट्रैक से युवती का क्षत विक्षत धड़ तो बरामद कर लिया, मगर काफी तलाश करने के बाद भी सिर नहीं मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घंटों पड़ताल के बाद भी युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी। सिर को लेकर भी पुलिस स्थिति स्पष्ट नहीं कर पाई थी। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है।
जहानाबाद क्षेत्र की पुलिस चौकी ललौरीखेड़ा के पास ओवरब्रिज से कुछ दूरी पर टनकपुर से दिल्ली जा रही पूर्णागिरि एक्सप्रेस ट्रेन से एक युवती के कटने की सूचना पुलिस को किसी ने दी। कुछ देर ट्रेन रुकने के बाद रवाना हो गई। मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने के करीब एक घंटे बाद पुलिस पहुंची और युवती का क्षत विक्षत शव कब्जे में लिया। मगर शव से सिर गायब था। सिर्फ धड़ पुलिस को मिला।
हादसे के बाद सिर गिरने का आशंका में पुलिस ने काफी दूर तक तलाश की, मगर सिर नहीं मिला। पुलिस ने शव के पास मिले कपड़ों के माध्यम से शिनाख्त कराने की कोशिश की, मगर शिनाख्त नहीं हो सकी। इस पर पुलिस ने क्षत विक्षत शव सील का पोस्टमार्टम हाउस भेजा दिया। घंटों तक पड़ताल करने के बाद भी पुलिस अभी स्थिति स्पष्ट नहीं कर सकी है।
यह भी पढ़ें- पीलीभीत: कसा शिकंजा...मासूमों की डूबकर मौत मामले में भट्ठा मालिक पर रिपोर्ट, जानिए पूरा मामला
