पॉलिसी का विरोध करने पर छात्र होंगे निष्कासित : बीबीएयू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाबा साहब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रशासन ने जारी की नई विश्वविद्यालय पॉलिसी

अमृत विचार, लखनऊ । बाबा साहब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रशासन ने नई विश्वविद्यालय पॉलिसी जारी कर दी है। किसी पॉलिसी का विरोध करना छात्र व छात्राओं को भारी पड़ सकता है, इस नई विवि पालिसी में विरोध करने वाले छात्र को सीधे निष्कासित करने के निर्देश हैं। साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी छात्र संगठनों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसका छात्र संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया है।

बुधवार को विश्वविद्यालय प्रशासन की नई पॉलिसी को लेकर कुछ छात्र संगठनों ने विरोध करते हुए पॉलिसी में बदलाव की मांग की है। इस दौरान छात्रों ने कुलपति से मिलकर एक ज्ञापन भी विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपा है। छात्र नेता अभिषेक ने बताया कि पिछले शैक्षिक सत्र 2022-23 की विवि पालिसी के बाद अब नए शैक्षिक सत्र 2023-24 में विवि ने नई विश्वविद्यालय पालिसी लागू की है। जो जबरन छात्र स्वतंत्रता को खत्म करने का काम करेगी। उन्होंने बताया कि इस का छात्र संगठन डट कर विरोध करेंगे। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने सोमवार को गुपचुप तरह से नई विश्वविद्यालय पॉलिसी लागू कर दी। जिसकी जानकारी तक नहीं दी गई।

बाबा साहब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रशासन ने शैक्षिक सत्र 2023-24 की नई विश्वविद्यालय पॉलिसी जारी की है। जिसे बेवसाइड पर अपलोड भी कर दिया गया है। छात्र संगठनों व छात्रों चाहिए कि वे विश्वविद्यालय पालिसी को ध्यान से पढ़कर फिर प्रतिक्रिया दें। अफवाह पर ध्यान न दें।

डॉ. रचना गंगवार, जनसंपर्क अधिकारी, बीबीएयू

ये भी पढ़ें - कानपुर : छात्रा को अगवा कर किया रेप, डाला धर्मांतरण का दबाव

संबंधित समाचार