BJP सांसद अभिनेत्री कंगना रनौत मामले में आगरा की MP-PLA कोर्ट में बहस पूरी, अब 6 मार्च को आ सकता है फैसला
आगरा। उत्तर प्रदेश में आगरा की विशेष एमपी-एमएलए अदालत में भाजपा सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत से जुड़े प्रकरण में अंतिम बहस की अगली तारीख छह मार्च तय की है। शुक्रवार को हुई सुनवाई के बाद अदालत ने फाइनल बहस के लिए यह तिथि निर्धारित की। अंतिम बहस के उपरांत अदालत यह निर्णय देगी कि कंगना रनौत के खिलाफ वाद चलाया जाएगा या नहीं।
गौरतलब है कि अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा द्वारा 11 सितंबर 2024 को स्पेशल एमपी-एमएलए कोर्ट में वाद दायर किया गया था। याचिका में महात्मा गांधी और किसानों को लेकर दिए गए कथित बयान को आधार बनाया गया था। अदालत ने छह मई 2025 को वाद खारिज कर दिया था, जिसके बाद अधिवक्ता ने सेशन कोर्ट में अपील दायर की।
सेशन कोर्ट ने 29 नवंबर 2025 को आदेश देते हुए मामले को पुनः सुनवाई के लिए स्पेशल एमपी-एमएलए कोर्ट को भेज दिया था। सेशन कोर्ट के निर्देश के बाद से मामले की सुनवाई जारी है। अब छह मार्च को प्रस्तावित अंतिम बहस के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि प्रकरण में आगे विधिक कार्यवाही किस दिशा में बढ़ेगी।
