अयोध्या : बीज की दुकानों पर कृषि विभाग ने मारा छापा, तीन को नोटिस

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या । खरीफ अभियान के तहत किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज निर्धारित दर पर उपलब्ध कराने को लेकर शुक्रवार को कृषि विभाग ने जनपद की सभी तहसीलों में अभियान चलाया। कृषि विभाग की टीम ने बीज व्यवसायियों के बफर गोदाम व बिक्री केंद्रों पर छापेमारी की और ग्रहित बीजों का सैंपल लिया। अभियान के दौरान अनियमितता पर तीन दुकानदारों को चेतावनी व कारण बताओ नोटिस भी जारी की गई है।

जिला कृषि अधिकारी ओम प्रकाश मिश्र ने बताया कि किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज निर्धारित दर पर उपलब्ध कराए जाने को लेकर सरकार कटिबद्ध है, ऐसे में बीजों की कालाबाजारी व जमाखोरी को रोकने के लिए समय-समय पर अभियान चलाया जाता है। जनपद की सदर, बीकापुर, सोहावल, रुदौली व मिल्कीपुर तहसील में कृषि विभाग की अलग-अलग टीमों ने 30 बीज की दुकानों पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान14 ग्रहित बीज नमूने लिए गए। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान अनियमितता पाए जाने पर बीज की दुकान करने वाले तीन दुकानदारों को चेतावनी व कारण बताओं नोटिस जारी की गई है।

ये भी पढ़ें - प्रयागराज : मवेशियों से भरी ट्रक अनियंत्रित होकर पलटी, 4 की मौत

संबंधित समाचार