बाराबंकी : हनुमान मंदिरों में उमड़ी भीड़, भीषण गर्मी में भी नहीं डिगी आस्था, भारी पड़ी हनुमान भक्ति

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

--तीसरे बड़े मंगल पर जिलेभर में भंडारों का आयोजन --जिलेभर में दिखा आस्था और सेवा का उत्साह

बाराबंकी, अमृत विचार। ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगल पर भीषण गर्मी के बावजूद जिलेभर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। सुबह मंदिरों के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दर्शन-पूजन के लिए उमड़ पड़ी। शहर के धनोखर हनुमान मंदिर के आसपास मेले जैसा दृश्य रहा, जबकि नागेश्वरनाथ, पंचमुखी हनुमान मंदिर, श्रीरामलीला दशहरा मंदिर, कैलाश आश्रम, लखपेड़ाबाग बालाजी मंदिर और ब्रह्मचारी आश्रम छाया मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में दिनभर पूजा-अर्चना का क्रम चलता रहा। 

Untitled design (35)

शहर के मुख्य बाजारों, गली-चौराहों और ग्रामीण क्षेत्रों में सैकड़ों भंडारों का आयोजन किया गया, जहां पूड़ी-सब्जी, छोला-चावल, कढ़ी-चावल, बूंदी, हलवा, शरबत, कुल्फी, आइसक्रीम, पना और गन्ने के रस का वितरण किया गया। नाका पैसार, देवा रोड, राजकमल रोड, लखपेड़ाबाग, धनोखर, सतरिख नाका, सिविल लाइंस, ओबरी रोड और बड़ेल सहित 50 से अधिक स्थानों पर भंडारे चले। पीरबटावन स्थित ईदगाह मैदान में भाजपा शक्ति केंद्र संयोजक राजकुमार गुप्ता द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें पूड़ी-सब्जी, बूंदी और गन्ने के रस का प्रसाद वितरित किया गया। 

Untitled design (34)

भंडारे में एससी-एसटी आयोग अध्यक्ष बैजनाथ रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, भाजपा नेता डॉ. विवेक वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्या, देव गुप्ता, एडवोकेट दयाशंकर श्रीवास्तव, अनूप यादव, पंकज कुमार गुप्ता ‘पंकी’, जय दीप सिंह सिद्धू, नवीन राठौर, रामेश्वरी त्रिवेदी और नीता अवस्थी सहित अनेक लोग मौजूद रहे। फ्यूचर इनोवेटिव टेक्नॉलॉजी प्रा. लि., सूर्य देव सोलर इनर्जी, वर्मा जन सेवा केंद्र और आयुष बैटरी व अन्य सहयोगियों के द्वारा देवा रोड पर अहूजा नर्सिंग होम के सामने, सागर मार्ट के सामने सुनील झुनझुनवाला, धनोखर चौराहे पर व्यापारियों तथा गोंडा बाइपास स्थित हनुमान मंदिर पर यातायात पुलिस ने भी भंडारे आयोजित किए। 

Untitled design (33)

फार्मेसिस्ट फेडरेशन उत्तर प्रदेश शाखा बाराबंकी द्वारा बड़े मंगल पर सीएमओ कार्यालय के सामने विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवधेश यादव ने दीप प्रज्वलित कर व हनुमान चालीसा पाठ के साथ किया। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों की अगर बात करें तो रामनगर कस्बे के धमेड़ी तीन स्थित जियो ऑफिस के पास दुर्विजय कांत शुक्ला ‘गुल्ली’ के संयोजन में भंडारा हुआ। इसमें राजू शुक्ला, आलोक, नवनीत, अनुपम, आदर्श, संगम और आनंद ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। 

Untitled design (32)

आयोजन में पप्पू शुक्ला, प्रशांत तिवारी, विकास, सूरज, अमित, रवि और अंकित ने सहयोग किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष रविकांत पांडेय, पवन ओझा और कमलेश पांडेय सहित बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। मसौली स्थित शहरी वीर बाबा मंदिर में बड़े मंगल के अवसर पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान आयोजक शानू यादव, सुधीर कुमार, मायाराम वर्मा, संतोष कुमार वर्मा, सुग्रीव रावत, राम किशुन, बल्लू यादव और विधायक यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे। रामसनेहीघाट क्षेत्र भी भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। 

Untitled design (31)

बूढ़े हनुमान मंदिर सुमेरगंज और श्री राम सनेही दास मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। महंत भोला दास के अनुसार करीब 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। सुरक्षा व्यवस्था संभालने में कोतवाली रामसनेहीघाट पुलिस मुस्तैद रही। इसके अलावा हैदरगढ़, फतेहपुर और सिरौलीगौसपुर क्षेत्रों में भी तीसरे बड़े मंगल पर श्रद्धा और उल्लास का माहौल दिखाई दिया। 

हैदरगढ़ स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर रानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज सहित कई स्थानों पर सुंदरकांड, अखंड रामचरितमानस पाठ और हनुमान चालीसा के आयोजन हुए। भंडारों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। जबकि तहसील फतेहपुर के सरदार पटेल पार्क में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने पूजन कर भंडारे में प्रसाद वितरण का शुभारंभ किया। बड़ी संख्या में  हर वर्ग से जुड़े लोग शामिल हुए।


ये भी पढ़ें : 
UP Liquor Shops: यूपी में खुलेंगी करीब 600 नई शराब दुकानें, आबादी सर्वे के बाद तय होगी संख्या 

संबंधित समाचार