आज के दिन बंबई में स्टॉक एक्सचेंज की हुई थी स्थापना, जानें 08 जुलाई की प्रमुख घटनाएं
नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व के इतिहास में 09 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1533- धार्मिक उपदेशक चैतन्य देव का निधन।
1815- अमेरिका में पहले प्राकृतिक गैस के कुएं की खोज की गई।
1816- अर्जेटीना ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की।
1875- बंबई में स्टॉक एक्सचेंज की स्थापना हुई।
1925- भारतीय अभिनेता और निदेशक गुरुदत्त का जन्म।
1938- प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता संजीव कुमार का जन्म।
1944- नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने भारत की आजादी के लिए आजाद हिंद फौज का नेतृत्व स्वीकार किया।
1951- देश में पहली पंचवर्षीय योजना
1951-56 को प्रकाशित किया गया।
1969- वन्यजीव बोर्ड ने शेर को देश का राष्ट्रीय पशु घोषित किया।
1973- शेर के स्थान पर बाघ को राष्ट्रीय पशु घोषित किया गया।
1973- ब्रिटेन के 300 साल पुराने उपनिवेश बहामास में ब्रिटिश साम्राज्य का सूर्य अस्त हुआ।
1982- तमाम सुरक्षा प्रणालियों को गच्चा देकर माइकल फागन ब्रिटेन की महारानी एलिज़ाबेथ के शयनकक्ष तक पहुंच गया।
1991- दक्षिण अफ्रीका को ओलंपिक खेलों में दोबारा हिस्सा लेने की अनुमति मिली।
2002- ‘आर्गेनाइजेशन आफ़ अफ़्रीकन यूनिटी’ का नाम बदलकर ‘अफ्रीकन यूनियन’ किया गया।
2004- एशियाई विकास बैंक ने आतंकवाद से लड़ने हेतु अपने 42 सदस्य देशों के लिए कोष बनाया।
2011- सूडान जनमत संग्रह के बाद दो हिस्सों में बंटा।
