प्रयागराज : एडीए मोड़ पर जाम का नहीं हो रहा इलाज, जन जीवन प्रभावित

Amrit Vichar Network
Published By Pradumn Upadhyay
On

अमृत विचार, प्रयागराज । मिर्जापुर राजमार्ग पर स्थित एडीए मोड़ पर जाम की समस्या का कोई इलाज नहीं किया जा रहा है। इसका जनजीवन पर व्यापक असर पड़ रहा है। इस व्यस्त मार्ग पर सबसे ज्यादा दिक्कत तब होती है जब रेलवे क्रासिंग बंद रहता है।

मिर्जापुर राज्यमार्ग पर स्थित सरगम तिराहा और एडीए मोड़ पर अक्सर जाम लगा रहता है। आड़े-तिरछे खड़े वाहनों से समस्या विकट हो जाती है। कभी-कभी सुबह स्कूल के समय भी जाम लग जाया करता है, इससे छात्र-छात्राओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नैनी के एडीए मोड़ पर तिनपहिया और ई रिक्शा खड़े रहते हैं जो जाम का कारण बनते हैं। कभी-कभी घंटो जाम की स्थिति बनी रहती है। गर्मी में जाम के कारण लोगों का बुरा हाल हो जाता है। वहीं यहां पर सड़क की पटरी पर कब्जा भी जाम का कारण रहता है।

सड़क के दोनों ओर सब्जी की दुकानें ठेले पर लगाई जाती हैं। नगर निगम ने कई बार यहां पर अभियान भी चलाया लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। पास में स्थित रेलवे क्रासिंग जब बंद होता है तो स्थिति विकट हो जाती है। काफी दूर तक वाहनों की कतार लग जाया करती है। कभी-कभी तो एंबुलेंस भी जाम में फंस जाया करती है। इससे लोगों की जान पर बन आती है। जाम के कारण छात्र और कर्मचारी अपने गंतव्य तक समय से नहीं पहुंच पाते। इससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

ये भी पढ़ें - प्रयागराज : कमिश्नर ने लगाई फटकार, कहा - शाइस्ता और गुड्डू मुस्लिम को जमीन निगल गई या आसमान

संबंधित समाचार