कांग्रेस का आरोप- अग्निपथ ने देश की सेवा करने के युवाओं के सपने को किया चकनाचूर 

Amrit Vichar Network
Published By Ashpreet
On

नई दिल्ली। कांग्रेस ने रविवार को सैन्य भर्ती योजना अग्निपथ को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने देश की सेवा करने के युवाओं के सपने को चकनाचूर कर दिया है और उनके मन में कई आशंकाएं पैदा की हैं।

सरकार पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश का यह हमला उन मीडिया रिपोर्ट के सामने आने के बाद आया है, जिनमें दावा किया गया है कि भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में शामिल होने वाले युवा बीच में ही प्रशिक्षण छोड़ रहे हैं।

रमेश ने ट्वीट किया, पहले सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना युवाओं का सपना होता था। युवाओं के देश सेवा के संकल्प की इज्जत करते हुए उन्हें बेहतर सुविधाएं और नौकरी की सुरक्षा दी जाती थी।

उन्होंने कहा, अग्निपथ योजना की बुनियाद ही गलत है। इसने युवाओं के देश सेवा के सपनों को तोड़ दिया है और तरह-तरह की आशंकाएं पैदा की हैं। नतीजा सामने है। अग्निपथ योजना के तहत युवाओं को चार साल की सेवा के लिए सशस्त्र बलों में भर्ती किए जाने का प्रावधान है। इस योजना में 25 प्रतिशत अग्निवीरों को आगे भी सेवा में बरकरार रखने की व्यवस्था की गई है। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Assembly Election Voting: लोकतंत्र का महापर्व, कड़ी सुरक्षा के बीच पुडुचेरी में वोटिंग, मतदान केंद्रों पर उत्साह के साथ कतार में खड़े दिखे लोग 
Nagaland Assembly By-election: कोरीडांग में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी, मैदान में छह उम्मीदवार, 22,382 लोग करेगें मताधिकार का इस्तेमाल 
पीएम मोदी का बंगाल दौरा, ताबड़तोड़ तीन चुनावी रैलियां; भाजपा के प्रचार अभियान को और तेज करेंगे प्रधानमंत्री 
Assembly Election 2026 : असम, केरल और पुडुचेरी के लोगों से प्रधानमंत्री मोदी ने की अपील, बड़ी संख्या में करें अपने मताधिकार का प्रयोग
शेयर बाजार में भारी गिरावट : पश्चिम एशिया में युद्धविराम उल्लंघन से निवेशकों में डर का माहौल, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल