अमेठी में पेड़ से बंधा मिला युवक का शव, छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। अमेठी जिले के इन्हौना क्षेत्र में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से बंधा पाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र कुमार ने सोमवार को बताया कि इन्हौना थाना क्षेत्र के कोटवा गांव निवासी अरविंद (36) का शव आज पेड़ से रस्सी से बंधा पाया गया। उनके अनुसार, ऐसा लगता है कि अरविंद को लाठी-डंडों से पीटा गया जिससे उसकी मौत हो गयी।

कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि परिवार से मिली तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है और उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।  

यह भी पढ़ें:-Video: Online ठगी के खिलाफ यूपी पुलिस के अभियान से जुड़े अभिनेता राजकुमार राव, दिए ये संदेश

संबंधित समाचार