शिकायतों के निस्तारण में फिसड्डी साबित हो रहा Kanpur, DM हर दिन की ले रहे हैं रिपोर्ट, जारी होगी चेतावनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर शिकायतों के निस्तारण में फिसड्डी साबित हो रहा है।

कानपुर शिकायतों के निस्तारण में फिसड्डी साबित हो रहा है। जिलाधिकारी हर दिन की रिपोर्ट ले रहे हैं। गुरुवार को 10 विभागों को चेतावनी जारी की गई।

कानपुर, अमृत विचार।  मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल में दर्ज शिकायतों के निस्तारण में कानपुर फिसड्डी साबित हो रहा है। जिलाधिकारी की सख्ती के बाद कानपुर में रैकिंग में सुधार हुआ था। कानपुर जून में 75वें पायदान से छलांग लगाकर 48वें स्थान पर पहुंच गया , लेकिन अधिकारियों की लापरवाही से फिर से रैंकिंग गिर सकती है। शासन स्तर दोबारा फीडबैक लिए जाने पर अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है। जिसे देख होने अब हर दिन अधिकारियों की हर दिन चेतावनी जारी की जाएगी। जिसके तहत जिलाधिकारी10 विभागों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। 

हर महीने आती है औसतन सात हजार शिकायतें 

शहर में हर माह विभिन्न विभागों की औसतन सात हजार शिकायत दर्ज होती है। शासन स्तर से इन शिकायतों के निस्तारण का फीडबैक लेकर हर माह रिपोर्ट कार्ड जारी किया जाता है। मई माह में कानपुर सूबे में 75वें स्थान पर था। जिसे देख जिलाधिकारी ने रैंकिंग सुधारने के लिए कड़े कदम उठाए थे। तब रैंकिंग में सुधार भी हुआ, लेकिन शासन स्तर पर फीडबैक लिया गया तो फिर से अधिकारियों की लापरवाही सामने आ गई। पता चला कि अधिकारी जांच के नाम पर खानापूरी कर रहे है। वे न तो शिकायतकर्ताओं से मिलते हैं और न ही जांच करते हैं। वे जवाबदेही से बचने के लिए फर्जी निस्तारण की रिपोर्ट लगा देते हैं। इस पर नगर निगम, सीएमओ समेत 106 अधिकारियों को नोटिस जारी हुई थी। 

हर दिन चेतावानी जारी होगी, आज 10 विभाग को हुई

आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही को जिलाधिकारी गंभीरता से ले रहे है। एक सप्ताह से मॉनीटरिंग में शिकायत निस्तारण में 10 विभागों की लापरवाही सामने आयी है। इनको नोटिस जारी किया गया है। जिनको नोटिस जारी किया है। जिलाधिकारी अब प्रत्येक दिन कि डिफाल्ट में आने वाली शिकायतों के लिए विभाग के अधिकारी को चेतावनी जारी कर रहे हैं। सुधार न करने पर सख्त कार्रवाई होगी। 

इन विभागों को नोटिस 

विभाग                      शिकायतें

नगर निगम                   31
ग्राम्य विकास विभाग      01
वन एवं जलवायु परिवर्तन   01
पशुपालन                      01
माध्यमिक शिक्षा विभाग    01
राजस्व एवं आपदा विभाग  01
एसीएम तृतीय                01
एसीएम द्वितीय              01
विकास प्राधिकरण           01
बिजली विभाग                01

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज