देश और समाज की तरक्की में महिलाओं की सहभागिता अहम : नितीश कुमार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत सोमवार को कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। जिला महिला अस्पताल पहुंचे जिलाधिकारी नितीश कुमार व सीडीओ अनिता यादव ने केक काटकर कन्या जन्मोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान 36 नवजात बच्चों को बेबी किट व मिठाई वितरित किया गया। 
   
जिलाधिकारी ने कहा कि माताएं जीवन का आधार हैं, हमें कन्या जन्मोत्सव मनाना चाहिए और उन्हें हर क्षेत्र व हर स्तर पर आगे बढ़ने का समान और अवसर प्रदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सहभागिता जीवन के हर क्षेत्र में होनी चाहिए, उनकी भूमिका से देश और समाज करेगा और सभी लोग साथ आकर समावेशी विकास की ओर आगे बढ़ेंगे, जिससे हम समाज को बेहतर बना पाएंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि बेटियों के जन्म के प्रति समाज में व्याप्त नकारात्मक सोच को बदल कर शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण से बेटियों का सर्वांगीण विकास के प्रति ध्यान देना चाहिए  इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक आरपी वर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी अश्विनी कुमार तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी, मीनाक्षी सहित महिला चिकित्सालय के कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : अयोध्या : विद्यार्थी परिषद के अभ्यास वर्ग का हुआ समापन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News : उम्मीदों के चिराग बुझने से गम में डूबे दो परिवार, सुपुर्द एक खाक हुए अग्निकांड में जान गवांने वाले युवक
अलीगंज अग्निकांड: LDA उपाध्यक्ष का बड़ा एक्शन, तत्कालीन विहित प्राधिकारी समेत 18 इंजीनियरों पर कार्रवाई की संस्तुति
पहले जागरूकता, फिर कार्रवाई... प्रदेशभर में चलेगा फायर सेफ्टी पर विशेष ऑडिट अभियान, लखनऊ अग्निकांड के बाद एक्शन मोड में CM योगी
Ayodhya News : 11 संत-महंतों ने शेषावतार मंदिर पर किया धर्म ध्वज का आरोहण, चार हजार रामभक्त कार्यक्रम के बने साक्षी
PM मोदी ने राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात, क्या जल्द होने वाला है कैबिनेट में फेरबदल?